Latest Updates
-
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम
Hindu Rituals: तिलक से लेकर चरण स्पर्श करने तक हिन्दू संस्कारों के पीछे ये है वैज्ञानिक कारण
भारत में हिंदू संस्कारों का जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि ये संस्कार आपके लाइफ स्टाइल में हैं, जिनको आप निभाते आ रहे हैं। भारत में परंपराएं और रीति-रिवाज तब से शुरू होता है, जब एक बच्चे का जन्म होता है, उसके पालन-पोषण के साथ ही उसके जीवन के हिस्से के रूप में ये परंपराएं निभाई जाने लगती हैं, लेकिन हिंदू संस्कारों का महत्व सिर्फ धर्म से ही नहीं है बल्कि हर कार्य के पीछे विज्ञान है। सैकड़ों वर्षों से देश में हिंदु मतावलंबी सुबह से लेकर रात तक विभिन्न तरह के रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं। ये रीति-रिवाज भारत में अलग-अलह तरह के अलग-अलग स्थानों पर होते हैं। आइए जानते हैं कि हिंदी रीति-रिवाजों के पीछे के विज्ञान क्या कहता है-

Hindu Rituals: 1. सूर्य नमस्कार सूर्य
नमस्कार, शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। सूर्य की पहली किरण से योग आसन। इस योग आसन के माध्यम से शरीर के सभी हिस्सों में रक्त का संचार होता है। इसके साथ ही इस योगा के माध्यम से लोगों में सुबह जल्दी उठने की प्रवृत्ति जागृत होती है। इस योगा आसन से लोगों को वृद्धावस्था में भी लचीलापन और तंदुरूस्ती मिलती है।

Hindu Rituals: 2.नमस्कार
हिंदू संस्कृति में जब किसी से मिलते हैं तो 'नमस्कार' करते हैं, इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। नमस्कार के वक्त दोनो दोनों हाथों को मिलाने से सभी अंगुलियों के सिरों को एक साथ छूते हैं, जो आंखों, कानों और ब्रेन में दबाव बिंदुओं से जुड़े होते हैं। इनके एक साथ दबाने से ये सक्रिय हो जाते हैं, जिससे याददाश्त में बढ़ोत्तरी होती है।

Hindu Rituals: 3. सोने की दिशाएं
हिंदू धर्म में उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने के पीछे विज्ञान है। मैग्नेट पृथ्वी का मध्याह्न (meridian) मस्तिष्क की कोशिकाओं के माध्यम से खून के प्रवाह को धीमा करता है। अगर शख्स उत्तर की ओर सिर करके सोता है तो रक्त कोशिकाएं कार्य तेजी से करती हैं।

Hindu Rituals: 4. पीपल के पेड़ की पूजा
भारतीय पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं, इसके पीछे वैज्ञानिक है। पीपल का का पेड़ दिन-रात ऑक्सीजन पैदा करता है। इसलिए, हमारे भारत में पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है।

Hindu Rituals: 5. तिलक लगाना
माथे पर भौंहों के बीच के स्थान को तंत्रिका बिंदु कहा जाता है। कहते हैं कि तिलक ऊर्जा के नुकसान पर रोक लगाता है। साथ ही एकाग्रता बनाकर रखता है। टीका लगाने पर चेहरे की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति आराम से होती है।

Hindu Rituals: 6. मंदिरों में घंटियां
जहां भी मंदिर है, वहां पर प्रवेश करते वक्त घंटी बजाई जाती है, क्योंकि कहा जाता है कि इसकी आवाज दिमाग को साफ करती है। एकाग्रता बनाए रखती है। घंटी की गूंज का वक्त आपके शरीर के सभी सात उपचार केंद्रों को सक्रिय करने के लिए आदर्श है, जिससे नकारात्मकता दूर होता है।

Hindu Rituals: 7. चरण स्पर्श
हिंदू धर्म में बड़ों के पैर छूए जाते हैं, जिसके बाद वो आर्शीवाद देते हैं। लेकिन इसमें भी साइंस है। चरण स्पर्श करने से हृदय से सकारात्मक विचार और ऊर्जा निकलती है। आपकी उंगलियां और हथेलियां ऊर्जा की 'ग्राही' हो जाती हैं। दूसरे व्यक्ति के पैर ऊर्जा के 'दाता' बन जाता है।



Click it and Unblock the Notifications