Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
जानिए वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना सकारात्मक रहने वाला है। हालांकि, थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं जिन्हें आप आराम से सुलझा लेंगे। इसके अलावा इस महीने आपकी एकाग्रता में भी वृद्धि होगी और आप जीवन के अर्थ को समझ पाएंगे। अब ये आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है कि आप परेशानियों को कैसे हल करते हैं।
किसी पुराने काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं जिससे आपका सम्मान भी बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। अपनी प्रतिभा में निखार ला पाएंगें। इस महीने आप नए दोस्त बना सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि आपकी सेहत, आर्थिक स्थिति, करियर और लव लाइफ के लिए जून का महीना कैसा रहेगा।

सेहत
सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी या बच्चों को नियमित चैकअप करवाने जाना पड़ सकता है। अगर काम में बहुत व्यस्त रहते हैं तो आराम को भी वरीयता दें। किसी गंभीर रोग से राहत मिल सकती है। किसी भी काम में बहुत ज़्यादा ना उलझें वरना आपकी तबियत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा कि काम और निजी जीवन में तालमेल बनाकर चलें।
करियर
इस महीने आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में कुछ प्रोत्साहनवर्द्धक नहीं होगा। काम का ज़्यादा बोझ नहीं रहेगा। इसके बावजूद आप जो भी काम करेंगे उसमें अपनी पूरी मेहनत लगा देंगे जिसका फल भी आपको मिलेगा।
अपनी प्रतिभा और अनुभव से बाहर जाकर कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। हालांकि, इस मामले में आपके सितारे सकारात्मक नहीं लग रहे हैं इसलिए आपको इससे दूर ही रहना चाहिए। वहीं आधा महीना बीत जाने के बाद ऑफिस में काम को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कोई भी नया काम लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लें। काम शुरु करने से पहले अपने सीनियर से सलाह ज़रूर लें।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति को लेकर जून का महीना ज़्यादा सकारात्मक नहीं रहने वाला है। हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले स्थिति बेहतर हो पाएगी। बिज़नस या धन लाभ से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन आपका इसका फल नहीं मिल पाएगा। विदेशी सौदा करने से बचें। इंपोर्ट-एक्स्पोर्ट के व्यापारी इस बात का खास ध्यान रखें।
इस महीने आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। पैसों को लेकर कोई भी वादा करने से पहले सोच-विचार ज़रूर कर लें। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी तंगी दूर हो सकती है।
लव लाइफ
प्यार को लेकर आपको अपनी कमिटमेंट पूरी करनी होंगी। पारिवारिक मुद्दों को हल करने का सही समय है। लव लाइफ की बात करें तो इस महीने आप अपने पार्टनर से निराश हो सकते हैं। इस वजह से दोनों के बीच कड़वाहट आ सकती है। आप भी अपने रिश्ते पर दबाव बना सकते हैं जिससे मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
परिस्थिति के और ज़्यादा बिगड़ने से पहले आपको उसे संभाल लेना चाहिए। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और अपने साथी को मनाने का प्रयास करें। अपने साथी को झगड़े के लिए उकसाएं नहीं। इस महीने आप थोड़े मूडी हो सकते हैं।
शुभ रंग और अंक
इस महीने के लिए आपका शुभ अंक 9, 10 और 11 है। वहीं जून के लिए शुभ रंग लाल और स्कारलेट है।



Click it and Unblock the Notifications
