Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
2023 Festival & Vrat List: देखिए जनवरी महीने के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

नया साल आने ही वाला है। साल 2023 के जनवरी में हिंदू पंचांग के मुताबिक कई तीज त्योहार और प्रमुख व्रत भी मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के लिस्ट में मासिक शिवरात्रि, लोहड़ी, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, जैसे कई व्रतों की पूरी लिस्ट हमारे सामने है। तो आइए एक बार जनवरी महीने के सभी जरूरी व्रत और त्योहारों पर एक नजर डालते हैं।
2023 जनवरी फेस्टिवल लिस्ट
2 जनवरी - पौष पुत्रदा एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति और बच्चे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।
4 जनवरी - प्रदोष व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। ये व्रत एक महीने में दो बार किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। एक महीने में दो बार इस व्रत को किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस व्रत को करने से आपकी हेल्थ अच्छी रहती है और उम्र बढ़ती है।
6 जनवरी - पौष पूर्णिमा व्रत
हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत खास महत्व होता है। इस दिन चांद अपने पूरे आकार में होता है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पौष पूर्णिमा के दिन दान और पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।
10 जनवरी - संकट चौथ
संकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता गणेश भगवान आपके सभी कष्टों को दूर करके मुश्किल समय से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और चन्द्रमा उदय होने पर ही व्रत खोला जाता है।
13 जनवरी - लोहड़ी
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में कृत्तिका नक्षत्र के दिन लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। पंजाबी समुदाय के लोग ये त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। नई फसल आने के मौके पर इस दिन को मनाया जाता है। ये त्योहार किसानों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।
14 जनवरी - मकर संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन को उत्तरायण और पोंगल के रूप में भी मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस त्योहार को मनाने के तरीके और मान्यताएं काफी अलग हैं।
18 जनवरी - षट्तिला एकादशी
षट्तिला एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन तिल का उबटन लगाने का विशेष महत्व है। षट्तिला एकादशी के दिन तिल से पूजा करने और तिल का दान करने का बहुत महत्व होता है।
19 जनवरी - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव कि पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म में इस व्रत, पूजा-पाठ, उपवास को काफी महत्व दिया गया है।
20 जनवरी - मासिक शिवरात्रि
हिंदू पंचाग के मुताबिक हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने से आपको कई तरह का लाभ मिलता है।
21 जनवरी - मौनी अमावस्या
मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक माघ महीने की अमावस्या को माघ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन लोग मौन व्रत रहते हैं।
26 जनवरी - वसंत पंचमी
वसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आने का संकेत होता है। इस दिन देवी सरस्वती को पूजा जाता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications