Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sapne Me Shadi Dekhna: सपने में देख ली खुद की या दूसरे की शादी, जानिए क्या होता है इसका मतलब?

क्या आपको भी आते हैं शादी के सपने? अजी, ये कोई नाइटमेयर नहीं। सपने में तो कुछ भी हो सकता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति सपने में शादी या फिर शादी से सम्बंधित कोई वस्तुएं देखता हैं तो इसके शुभ या अशुभ दोनों ही अर्थ होते हैं। आप सपने में खुद की या अपने किसी मित्र या फिर अपने किसी रिलेटिव की शादी होते हुए देखते है तो ये सपना शुभ नहीं माना जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सपने में शादी देखना बहुत अशुभ होता है। खासतौर से तब जब आप सपने में अपने ही किसी परिजन की शादी देखते हैं।

आने वाली है कोई मुसीबत
अगर आपको सपने में दूल्हा व दुल्हन दोनों साथ फेरे लेते हुए दिखाई देते हैं तो जान लें कि यह बहुत ही अशुभ और बुरा सपना माना जाता है। इसका साफ मतलब होता है कि आपके निकट भविष्य में कोई ना कोई बाधा आपके कार्य में अवश्य आने वाली है।

अंगूठी दिखाई देना
अगर आप सपने में शादी में सिंदूर या मंगलसूत्र पहनाते हुए देखते हैं या सगाई की कोई रस्म में अंगूठी बदलते हुए देखते हैं। या सपने में प्रपोजल के दौरान अंगूठी भी दिखाई देते है तो इसका साफ मतलब होता कि आपके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। कोई ना कोई शत्रु की बाधा आपके निकट भविष्य में आने वाली है।

शादी की ड्रेस में देखना
दूसरी ओर अगर आप अपने सपने में शादी देखने और किसी भी प्रकार से दूल्हा दुल्हन को शादी के कपड़े पहने हुए देखे तो उसका मतलब होता है कि आप लोगों के कार्य में कोई ना कोई रुकावट आने वाली है या फिर कोई न कोई धन से संबंधित समस्या आने वाली है।

बारात को देखना
अगर आप सपने में शादी की बारात देखते हैं तो इसका संकेत होता है कि निकट समय में कोई ना कोई रोग या गंभीर बीमारी आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को अपने घेरे में ले सकती है।

किसी दुल्हन को देखना
यदि सपने में किसी अन्य महिला शादी के जोड़े में दिखाई दे तो यह आपके लिए काफी शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह है कि आपके जीवन में बहुत जल्द ही खुशियां आने वाली है। लेकिन यदि सपनो में दुल्हन को रोता हुआ देखा जाये तो यह अशुभ माना जाता है।
शादी के लिबास में खुद को देखना
अगर आप खुद को शादी के लिबास में यानी पुरुष खुद को दूल्हे के रूप में या महिलाएं दुल्हन के रूप में सपने में देखती हैं, तो आगे के संकेत इस बात पर निर्भर करते हैं कि कपड़े गंदे हैं या साफ। आप शादीशुदा हैं और अगर सपने में आपके कपड़े गंदे हैं तो आपकी शादी-शुदा जिंदगी में खलल या तनाव आ सकता है। अगर कपड़े पूरी तरह चमक रहे हैं तो आने वाले दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्ध के संकेत हैं। वहीं अगर आप सिंगल हैं और इस तरह का सपना देखते हैं तो साफ कपड़े का मतलब आप शादी अच्छी होगी वहीं गंदे कपड़ों का मतलब शादी के बाद आपका जीवन तनाव से भरा होगा।
आपके कमिटमेंट को याद दिलाती है सपने में शादी
सपने में शादी देखना आपके द्वारा जीवन में किए गए कमिटमेंट को भी याद दिलाता है। अगर आपने किसी से कमिटमेंट किया है और आप भूल गए हैं, तो हो सकता है यह सपना आपको उस बात के संकेत देना चाहता हो। और यह भी संभव है कि जल्द ही आप किसी के साथ कोई कमिटमेंट करें।



Click it and Unblock the Notifications
