Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अनंत चतुर्दशी से हुआ सितंबर माह का आगाज, जानें आगे आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार
साल 2020 में सितंबर महीने की शुरुआत अनंत चतुर्दशी त्योहार के साथ हो चुकी है। इस माह भक्त गणपति भगवान को अलविदा कह चुके हैं और पितृ पक्ष की शुरूआत भी हो चुकी है। हिंदू धर्म में पितरों की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। इस 15 दिन की अवधि में लोग अपने पूर्वजों की खास पूजा करते हैं और परिवार पर आशीर्वाद बनाये रखने की प्रार्थना करते हैं। जानते हैं इस साल सितंबर माह में कौन से बड़े व्रत और तीज-त्योहार आने वाले हैं।

1 सितंबर 2020: अनंत चतुर्दशी
सितंबर माह की पहली तारीख को अनंत चतुर्दशी का पर्व पड़ रहा है। सितंबर महीने की शुरुआत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ हो रही है और इस दिन को अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करते हैं। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और गणेश विसर्जन किया जाता है।

2 सितंबर 2020: भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा तिथि होती है और इस साल यह 2 सितंबर को पड़ रहा है। यह तिथि श्राद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा अर्चना की जाती है।

5 सितंबर 2020: संकष्टी चतुर्थी
संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने से जीवन में आने वाली सभी तरह की मुसीबतें टल जाती हैं। इस साल संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 सितंबर शनिवार के दिन रखा जाएगा।

13 सितंबर 2020: इंदिरा एकादशी
इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष के दौरान पड़ती है। शायद यही वजह है कि इस एकादशी को पापों को नष्ट करने वाली और पितरों को शांति पहुंचाने वाली बताया गया है। इस वर्ष इंदिरा एकादशी का व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा।

15 सितंबर 2020: मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। सितंबर की 15 तारीख, मंगलवार के दिन मासिक शिवरात्रि पड़ेगी। 15 सितंबर के दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

16 सितंबर 2020: कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा पूजा
सूर्य द्वारा एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। सितंबर महीने की 16 तारीख को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जिसे कन्या संक्रांति कहते हैं। इस दिन विश्वकर्मा पूजा भी की जाएगी।

17 सितंबर 2020: अश्विन अमावस्या
अश्विन माह की अमावस्या तिथि 17 सितंबर को पड़ने वाली है। यह दिन पितृपक्ष अमावस्या अथवा श्राद्ध अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैए। इसी दिन पितृ पक्ष का समापन होता है।

27 सितंबर 2020: पद्मिनी एकादशी
इस साल पितृ पक्ष के बाद अधिकमास लग जाएगा। अधिकमास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पद्मिनी अथवा कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है। 27 सितंबर रविवार के दिन कमला एकादशी का व्रत किया जाएगा।

29 सितंबर 2020: प्रदोष व्रत (शुक्ल)
प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए प्रार्थना करते है। 29 सितंबर मंगलवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
