Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Sex On The Beach: गूगल पर इंडियंस ने सबसे ज्यादा सर्च किया ये कॉकटेल, जानें इसका इतिहास

गुगल ने हाल ही में साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की है। ब्यूटी, फैशन, पर्सन, फूड हर कैटेगरी में सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट शामिल है। जिसमें इंडिया में फूड्य की लिस्ट में सबसे ज्यादा एक कॉकटेल रेसिपी शामिल है। गुगल के मुताबिक ये कॉकतेल सर्च लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सेक्स आन द बीच इस कॉकटेल का नाम सुनने के बाद आप भी चोक गए होंगे। लेकिन ये एक कॉकटेल है जिसे भारत में फूड्स में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लोगों के मन में इस रेसिपी को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे होंगे, कि ये रेसिपी क्या है जिसे इंडियन जानने के लिए इतने ज्यादा एक्साइटेड थे। तो आइए जानें सेक्स ऑन द बीच कॉकटेल का नाम ये क्यों रखा गया। इसे कैसे बनाते हैं।
सेक्स ऑन द बीच क्या है?
आज कल नौजवानों के बीच शराब का चलन तेजी से चल रहा है। ऐसे में गुगल पर कॉकटेल का सबसे ज्यादा सर्च लिस्ट में मिलना कोई चौकने की बात नहीं है। कॉकटेल का मतलब होता है, शराब, आइस, और सोडा या किसी और तरह के लिक्विड जूस को उसमें मिलाकर पीना। लेकिन सेक्स ऑन द बीच कॉकटेल को वोदका के साथ क्रैनबेरी, ऑरेंज जैसी जूस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस ड्रिंक को पीने वालों के मुताबिक इस कॉकटेल का नाम भले ही कुछ भी हो, लेकिन स्वाद में ये काफी लाजवाब होता है।
क्यों रखा गया कॉकटेल का ये नाम?
मिली जानकारी के मुताबिक 1987 में इस कॉकटेल के प्रमोशन के लिए पहली बार अमेरिका में एक बारटेंडर ने ये कॉकटेल तैयार किया था। समुंद्र किनारे इंजॉय करने आते थे वो इस ड्रिंक को पीना पंसद करते थे। वहां के बार टंडर का मानना था कि इस बीच पर लोग दो वजह से आते थे एक सेक्स और दूसरा बीच यानी समंदर। इस कारण इस ड्रिंक का नाम सेक्स ऑन द बीच रखा गया। इस नाम के पीछे ऐसे ही कई कहानियां हैं, लेकिन असल में इस कॉकटेल का नाम सेक्स ऑन द बीच क्यों रखा गया इसका कोई जवाब सही नहीं मिल सका। लेकिन लोगों को इसके नाम से नहीं बल्कि इसके टेस्ट से मतलब है, जिसे लोग मजे से पीना पसंद करते हैं।
सेक्स ऑन द बीच बनाने की रेसिपी
इस कॉकटेल के नाम और लोगों के बीच इसके पॉपुलैरिटी के बारे में तो हमने जान लिया। तो आइए अब इसे बनाने की रेसिपी के बारे में भी जान लें। इस कॉकटेल को बनाना बहुत आसान है। वाइन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें वोदका - 45 ml, पीच श्नैप्स - 30 ml, ऑरेंज जूस - 45 ml, क्रैनबेरी जूस - 45 ml, को एक शेकर में डालकर बर्फ के कुछ टुकड़ें डालकर शेक किया जाता है। अब एक गिलास में बर्फ के कुछ ओर टुकड़े डालें और शेकर का पूरा लिक्विड गिलास में डाल दें। अब आप इसे अपने हिसाब से गार्निश कर सकते हैं। आपका सेक्स ऑन द बीच कॉकटेल पीने के लिए तैयार है। अपने साथियों के लिए इसे बनाएं और उनके साथ इस कॉकटेल का लुफ्ट उठाएं।



Click it and Unblock the Notifications
