Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
शारदीय नवरात्रि: जानें किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और किस पर होगी विदाई
इस वर्ष हिंदू पंचांग के मुताबिक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। माता के इन नौ दिनों में भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन करते हैं तथा उनके विभिन्न रूपों की उपासना की जाती है।
ये हर कोई जानता है कि माता की सवारी शेर है लेकिन ऐसी मान्यता है कि हर नवरात्रि पर नव दुर्गा मां अलग अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और माता की विदाई के समय भी उनका वाहन अलग होता है। जानते हैं इस साल दुर्गा माता किस वाहन पर सवार होकर भक्तों के यहां विराजेंगी और किस वाहन पर उनकी विदाई होगी।

दुर्गा माता का आगमन
नवरात्रि में मां के वाहन उनके आगमन के दिनों के अनुसार बदलते रहते हैं। वाराणसी पंचांग और मिथिला पंचांग के अनुसार इस साल मां हाथी पर सवार होकर आएंगी जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।

किस वाहन पर होगी दुर्गा मां की विदाई
वाराणसी पंचांग के अनुसार मां का गमन घोड़े पर होगा जो शुभ नहीं है। वहीं मिथिला पंचांग के मुताबिक माता की विदाई नाव पर होगी जिसे शुभ माना गया है। जानकारों के अनुसार इस बार माता का आगमन और विदाई दोनों ही शुभ नहीं है।

10 दिन का होगा महापर्व
हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर (रविवार) से शुरू होंगे और 7 अक्टूबर (सोमवार) को नवमी मनाई जाएगी। दशहरा का त्योहार 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस उत्सव के साथ ही माता के महापर्व का अंत होगा।

माता के नौ रूपों की उपासना
नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा और आराधना की जाती है। भक्तों का ऐसा विश्वास है कि इस दौरान मां दुर्गा उनकी पुकार जरूर सुनती हैं और मनोकामनाएं भी पूरा करती हैं।
नवरात्रि के दौरान मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि में होंगे दो सोमवार
इस साल नौ दिन की नवरात्रि में दो सोमवार आ रहे हैं। ये काफी शुभ माने गए हैं। सोमवार के दिन मां दुर्गा की पूजा का फल कई करोड़ गुना मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
