Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पितृपक्ष में पितरों के साथ धरती पर आती हैं बुरी आत्माएं, इन गलतियों से बचकर रहें गर्भवती महिलाएं
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष की बहुत अधिक महत्ता है। ये साल का वो समय होता है जब परलोक सिधार चुके पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार की खुशहाली देख कर प्रसन्न होते हैं। वहीं पितृपक्ष के समय में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण करते हैं। पितृ पक्ष का यह समय बहुत ही खास होता है। इस दौरान किसी भी तरह की गलती पितरों को नाराज कर सकती है। माना जाता है कि पितृ पक्ष में बुरी आत्माएं नही मुक्त होअक्र धरती पर विचरण करती हैं। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाओं को जरुर जानना चाहिए कि पितृ पक्ष में कौन सी गलतियों से उन्हें और बच्चे को नुकसान हो सकता है।

न जाएं सुनसान जगह पर
यदि आप गर्भवती हैं तो पितृ पक्ष में इस बात का ख्याल रखें कि आप अकेले सुनसान और एकांत जगह पर न जाएं। ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियां मौजूद हो सकती हैं जो आप पर और आपके बच्चे पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

रात में बाहर न निकलें
रात के समय में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने से बचना चाहिए।

न दुखाएं किसी का मन
गर्भवती महिलाओं को घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। पितृ पक्ष में किसी गरीब व्यक्ति का भी अपमान नहीं करना चाहिए। व्यक्ति के बुरे व्यवहार से पितर नाराज हो जाते हैं।

न पहुंचाएं हानि
पितृ पक्ष के समय में आप गाय, कौवा, कुत्ता आदि जीवों को नुकसान न पहुंचाएं। माना जाता है कि इस दौरान पितर किसी भी रूप में आकर श्राद्ध का भोजन मांगते हैं।

न करें मांसाहार
पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को शराब व मांसाहारी भोजन से दूर रहना चाहिए अन्यथा पूर्वजों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

न बनाएं शारीरिक संबंध
इस अवधि में शारीरिक सबंध बनाने से बचे। ऐसा करने से आपके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
