Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
जानें इस साल कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना सावन, बन रहा है ख़ास संयोग
सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। साल 2020 में सावन माह 6 जुलाई से शुरू होने वाला है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक श्रावण पांचवा महीना होता है। यह माह शिवजी को समर्पित माना गया है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार की भी खास मान्यता होती है। इस दिन भोले बाबा की पूजा अर्चना करने का विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

साल 2020 में सावन महीने की तिथि
इस साल सावन माह की शुरुआत 6 जुलाई 2020 से हो रही है। इसका समापन 3 अगस्त 2020 को होगा।

खास संयोग
इस साल सावन के महीने में खास संयोग बन रहा है। दरअसल 6 जुलाई को सावन के महीने की शुरुआत हो रही है और इस दिन सोमवार है और समापन के दिन यानी 3 जुलाई को भी सोमवार ही है। इस साल सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के दिन ही होगा। यह बेहद अद्भुत संयोग है।

सावन महीने का महत्व
धार्मिक कथाओं के मुताबिक़ माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में ही कठोर तपस्या की थी। माना जाता है कि जिस दंपत्ति का वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा हो उसे सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इस महीने शिवजी की आराधना करने से जीवन में आ रही हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने से हर मनोकामना पूरी होती है।



Click it and Unblock the Notifications