Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सोमवार के साथ ही होगा सावन महीने का आगाज और समापन, जानें श्रावण के सभी सोमवार की तिथि
भगवान शिव की आराधना और उपासना के लिए सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है। साल 2020 में सावन माह की शुरुआत 6 जुलाई से होगी और इसका समापन 3 अगस्त को होगा। इन दोनों ही तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार की महत्ता बहुत अधिक मानी जाती है। श्रावण मास के सोमवार सौभाग्यशाली और पुण्य प्राप्ति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। जानते हैं साल 2020 के सावन माह में सोमवार कौन कौन सी तारीख को पड़ने वाले हैं और इनका क्या महत्व है।

साल 2020 में सावन के सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार - 06 जुलाई 2020
सावन का दूसरा सोमवार - 13 जुलाई 2020
सावन का तीसरा सोमवार - 20 जुलाई 2020
सावन का चौथा सोमवार - 27 जुलाई 2020
सावन का पांचवा सोमवार - 03 अगस्त 2020

इस सावन से जुड़े विशेष संयोग
इस साल सावन महीने की शुरुआत 6 जुलाई से होगी और इस दिन सोमवार पड़ रहा है। श्रावण मास का समापन 3 अगस्त को होगा और संयोग की बात है कि इस दिन भी सोमवार पड़ेगा। इतना ही नहीं, इस सावन में भक्तों को भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पांच सोमवार मिलेंगे।

सावन के सोमवार व्रत का लाभ
माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन महीने में निराहार रहते हुए भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। इस महीने भक्त भगवान शिव की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। यदि किसी जातक के विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन में पूजा से लाभ मिलता है। सावन के महीने से सोलह सोमवार के व्रत का संकल्प भी रखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
