Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मिलने लगे ये संकेत तो समझ लीजिए होने वाली है माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान
Short Story
lekhaka-Rupa singh
By Rupa Singh

Signs you're going to be Rich: अगर मिलने लगें ये 5 संकेत तो समझिए अमीर बनने वाले हैं आप | Boldsky
अच्छा जीवन जीने के लिए पैसा बहुत ज़रूरी होता है। जिस किसी पर भी देवी लक्ष्मी मेहरबान हो जाती है उसका जीवन सुखों से भर जाता है लेकिन जिससे माता रुष्ट हो जाती है उस इंसान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। कई बार हमें ऐसे संकेत मिलते हैं जो साफ़ इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जल्द ही माता की कृपा हम पर बरसने वाली है पर हम उन इशारों को समझ नहीं पाते। आइए जानते हैं जब माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो वे किस प्रकार के संकेत हमें देती हैं।

सुबह कोई झाड़ू लगाता दिख जाए
- यदि सुबह उठते समय या फिर घर से निकलते समय आपको कोई झाड़ू लगता हुआ दिखाई दे तो समझ लीजिये जल्द ही माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।
- घर के आस पास अगर चारों तरफ हरियाली न हो तो ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है लेकिन यदि आपके चारों ओर हरी भरी चीज़ें रहेंगी तो माता लक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न रहेंगी और आपके घर में विराजमान रहेंगी।
- गन्ने को देखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपके घर के आस पास गन्ने का खेत है तो आपके घर से दरिद्रता कोसों दूर रहेगी। सुबह घर से निकलते वक़्त यदि गन्ना दिख जाए तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं।
- यदि आपको सुबह शाम शंख की आवाज़ें सुनाई दे तो माता लक्ष्मी जल्द ही आप पर मेहरबान होने वाली है और आपकी सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं। सुबह शाम पूजा के दौरान शंख बजाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
- अचानक से अगर आपके घर में उल्लू का आना जाना हो रहा है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। हम सभी जानते हैं कि उल्लू माँ लक्ष्मी की सवारी है और इसका घर में आना मतलब लक्ष्मी जी का आना होता है।
- अगर आप यात्रा कर रहे हैं और आपको अपनी दायीं तरफ बंदर दिखाई दे तो यह धन लाभ की तरफ इशारा कर रहा है।
- यदि आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में आपको दुल्हन दिखाई पड़ जाए तो जल्द ही आप पर धन की वर्षा होने वाली है।
- हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। यदि आपके घर के आस पास या फिर आपके खेतों में बार बार सफेद गाय का आना हो रहा हो तो इसका मतलब स्वयं देवी लक्ष्मी आपके घर पर पधार रही हैं।
- सुबह उठते ही अगर आपको नारियल के दर्शन हो जाए तो यह भी एक शुभ संकेत होता है।
- आपको बता दें सिर के ऊपर पक्षियों का बीट करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब जल्द ही आपकी समस्याएं दूर होने वाली हैं और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

घर से निकलते वक़्त दिखे गन्ना

घर में आए उल्लू

नज़र आ जाए दुल्हन

उठते ही दिख जाए नारियल
Comments
English summary
Signs That Indicates Wealth And Prosperity In Life
Story first published: Wednesday, September 19, 2018, 7:00 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2018



Click it and Unblock the Notifications