Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
वास्तु टिप्स: आपकी आर्थिक समस्या का समाधान छिपा है घर के बाथरूम में
हमारे घर के हर एक कोने का वास्तु से बहुत ही गहरा संबंध होता है। कई बार गलत दिशा में घर का निर्माण हमारे जीवन में कई तरह की परेशानियों को न्योता दे देता है। इसके अलावा घर में गलत जगह पर रखी चीज़ों का भी हम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज हम अपने इस लेख में आपको घर के बाथरूम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु के टिप्स देंगे जो आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। तो आइए जानते हैं क्या है वो आसान टिप्स।

नीले रंग की बाल्टी
बाथरूम हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वास्तु के अनुसार इसकी दिशा और इसमें रखी चीज़ें भी हमारे लिए शुभ अशुभ होती हैं। अगर आप अपने बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी रखते हैं तो इससे आपके घर में हमेशा सुख और समृद्धि आएगी। इसके अलावा गृह क्लेश भी दूर होगा।

खाली बाल्टी न रखें
बाथरूम में रखी बाल्टी को कभी खाली न छोड़ें हमेशा उसमें थोड़ा पानी होना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी यानी पैसों की समस्या आपको कभी नहीं होगी।

बाथरूम के दरवाज़े के सामने आईना न हो
बाथरूम के दरवाज़े के सामने आइना कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा है वह उस शीशे से टकराकर वापस घर में प्रवेश कर जाती है।

दरवाज़ा बंद रखें
अकसर हमने देखा है कि बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद कुछ लोग दरवाज़ा खुला ही छोड़ देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत होता है। इससे अशुभ प्रभाव बढ़ता है यानी घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

बेडरूम में बाथरूम
अगर आपके बेडरूम में बाथरूम है तो उसका दरवाज़ा हमेशा बंद ही रखें क्योंकि वास्तु के अनुसार बेडरूम में दो अलग अलग ऊर्जाओं का वास होता है और आपस में इनके टकराने से घर में कई तरह की परेशानियां आती है और घर की शांति भंग हो जाती है।

ईशान कोण में न हो टॉयलेट
घर में ईशान कोण छोड़कर टॉयलेट कहीं भी बनवाया जा सकता है। यहां टॉयलेट होने का मतलब है आपको हमेशा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या रहेगी।

बाथरूम की साफ सफाई
कहते हैं जिस घर में साफ़ सफाई का ख़ास ध्यान रखा जाता है उस घर में देवी देवताओं का वास होता है। घर के अन्य जगहों की तरह आपको अपने बाथरूम की भी साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपका बाथरूम हमेशा साफ़ सुथरा रहेगा तो इसका शुभ प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।

एक साथ बाथरूम और टॉयलेट
कई बार जगह के अभाव में हम एक ही जगह बाथरूम और टॉयलेट का निर्माण करवा देते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार यह गलत होता है। बाथरूम और टॉयलेट हमेशा अलग अलग होने चाहिए नहीं तो घर में वास्तुदोष ज़रूर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
