Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
Surya Grahan 2021: जानें कब और कहां देखा जा सकेगा साल के पहले सूर्य ग्रहण 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा
साल 2021 का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि है। यह ग्रहण 'रिंग ऑफ फायर' या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसका अर्थ है कि ग्रहण के समय में कुछ हिस्सों में रिंग ऑफ फायर बनती हुई नजर आएगी। अभी 26 मई को ही चंद्र ग्रहण लगा था जो साल का पहला ग्रहण भी था। लगभग पंद्रह दिन के अंतराल में ही 2021 का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानते हैं साल के पहले सूर्य ग्रहण में क्या ख़ास है और ये कहां और कब देखा सकेगा।

रिंग ऑफ फायर क्या है?
ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर उस स्थिति पर नजर आती है जब जब चंद्रमा, सूर्य से अधिक दूरी पर होता है और इस वजह से वह उसे पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। चंद्रमा केवल सूर्य के बीच के हिस्से को ही ढक पाता है। ऐसे में सूर्य के सतह की रौशनी ही धरती पर पहुंच पाती है। यह दिखने में रिंग ऑफ फायर के समान लगता है जिसे अग्नि वलय कहा जाता है।

कहां-कहां देखा जा सकेगा 'रिंग ऑफ फायर' सूर्य ग्रहण?
उत्तर पूर्वी यूएस और पूर्वी कनाडा में लोग एक आंशिक सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के लोग रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण देख सकेंगे। उत्तरी ओंटारियो और क्यूबेक के एक छोटे से क्षेत्र में 'रिंग ऑफ फायर' नजर आएगा। स्पेन, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और स्कैंडिनेविया सहित उत्तरी यूरोप में भी आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिल सकेगा।

क्या भारत में नजर आएगा 'रिंग ऑफ फायर'?
भारत में 'रिंग ऑफ फायर' सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को नहीं मिल सकेगा। हालांकि आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। वैसे भारत के कुछ राज्यों में ये देखा जा सकता है जिनमें पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश शामिल है। गौरतलब है कि भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा इसलिए इसमें सूतक मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण का समय
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा और शाम 06:41 बजे तक दिखाई देगा।



Click it and Unblock the Notifications











