Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
सूर्य ग्रहण 2021: अब लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जान लें तारीख, समय और सूतक काल
इस वर्ष का दूसरा एवं अंतिम सूर्यग्रहण दिसंबर महीने में लगने जा रहा है। यह एक वैज्ञानिक घटना है जो तब होती होती है जब चन्द्रमा, सूर्य एवं पृथ्वी के बीच से गुजरता है, इस दौरान चन्द्रमा सूर्य की रौशनी को कुछ समयकाल के लिए धरती तक आने से रोक देता है एवं सूर्य को ढक देता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को बेहद अशुभ माना गया है एवं ग्रहण के दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है एवं उसकी प्रकृति में अशुभता आ जाती है। चलिए जानते है इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा, इसे कहां देखा जा सकेगा एवं भारत में इसका कैसा प्रभाव रहने वाला है-

सूर्य ग्रहण दिसंबर 2021 की तारीख एवं समय
इस वर्ष का आख़िरी ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। शनि अमावस्या पर लगने के कारण यह ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। इस अमावस्या की तिथि 4 दिसंबर को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को 11 बजे शुरू होकर दोपहर 3:07 बजे तक चलेगा।

किन स्थानों पर देख पाएंगे ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण भारत से नहीं देखा जा पायेगा, इसलिए धार्मिक रूप से भी इसका कोई सीधा प्रभाव यहां नहीं देखा जायेगा। इस ग्रहण को दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका के क्षेत्रों से देखा जा सकेगा।

सूतक काल नहीं होगा प्रभावी
4 दिसंबर को लगने वाला इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देने वाला है, इसलिए यह आंशिक या उपच्छाया ग्रहण कहलायेगा। इसी कारणवश सूतक काल भारत में प्रभावी नहीं होगा। हालांकि जब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है तब 12 घंटे पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाता है।
मगर इस सूर्य ग्रहण में सूतक अप्रभावी रहने वाला है परन्तु 19 नवंबर के चन्द्र ग्रहण के बाद कुछ ही दिनों में यह दूसरा ग्रहण लग रहा है, इसलिए इसे ज्योतिषाचार्यों द्वारा अशुभ माना जा रहा है। सूर्य देव शनि देव के पिता है, इसलिए इस दिन सूर्य एवं शनि से सम्बंधित जातियों- सिंह, मकर एवं कुंभ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications











