Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए स्टूडेंट अपनाएं ये आध्यात्मिक टिप्स
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं है। लगातार मेहनत करके आप अच्छे अंक हासिल करते हैं। जो स्टूडेंट थोड़े से ज्यादा अंकों के लिए पूरी रात जागकर पढ़ता है और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलता है वो इस बात को बेहतर ढंग से समझ सकता है।

मगर इसके अलावा भी कुछ फैक्टर हैं जो किसी व्यक्ति की कामयाबी के लिए काम करते हैं। कई मौकों पर किस्मत भी बड़ा रोल अदा करती है। इस वजह से हमारे बड़े बूढ़े इस बात पर जोर देते आए हैं कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा कई ऐसे मंत्र होते हैं जो हमारी किताबों में ही लिखे होते हैं या फिर हमने अपने बड़ों सुने होते हैं।

1. मां सरस्वती मंत्र
मां सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी माना जाता है। उनका एक मंत्र रोजाना जपने से कामयाबी हासिल करने के लिए आपको उनका आशीर्वाद मिल सकता है। यहां बताए मंत्र को पढ़ाई शुरू करने और पढ़ाई खत्म करने के बाद 21 बार दोहराएं।
ॐ ऐं क्लीं सौं सरस्वत्यै नमः

2. कैसे करें पढ़ाई
आसपास मौजूद ऊर्जा को नियंत्रित करने में वास्तु की बहुत अहम भूमिका होती है। ये ऊर्जा ही किसी व्यक्ति को एक निश्चित दिशा की तरफ आगे बढ़ाती है। आप जिस दिशा में बैठकर पढ़ाई करते हैं उससे आपके चीजों को ग्रहण करने की क्षमता और एकाग्रता बनाये रखने के स्तर पर असर पड़ता है। छात्रों को पढ़ाई करने के समय पूर्व दिशा की तरह अपना मुंह रखना चाहिए। माना जाता है कि जिस दिशा से सूर्य उगता उधर मुंह करके पढ़ने से विद्यार्थी के जीवन में भी उजाला आता है।

3. कब करें पढ़ाई
आप पढ़ने का कौन सा समय चुनते हैं, वो भी आपकी एकाग्रता और याद करने की क्षमता को प्रभावित करता है। आमतौर पर इसके लिए दो श्रेणी बनाई गयी है, एक सुबह उठकर पढ़ने वाले और दूसरे रात में उल्लुओं की तरह जगकर पढ़ने वाले।
आध्यात्मिक तौर पर सूर्योदय से पहले चार से छह बजे के बीच पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस काल को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। इसे दिन का सात्विक समय भी माना जाता है क्योंकि तब वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। इस वजह से इस समय चीजों को याद करने और समझने की क्षमता तेज रहती है। तभी छात्रों को इस समय पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।

3. कहां सोएं
विद्यार्थियों को अपना सिर पूर्व दिशा में करके सोना चाहिए। कहा जाता है कि हर दिशा में कुछ ऊर्जा और शक्ति रहती है। मनुष्यों के शरीर में जिस दिशा में सिर रखा जाता है वहां से ऊर्जा व्यक्ति के सिर से प्रवेश करती है और पैर के रास्ते बाहर निकलती है। पूर्व दिशा को सकारात्मक शक्तियों का स्रोत माना जाता है। पढ़ने वाले बच्चों को पूर्व दिशा में ही सिर रखकर सोना चाहिए।

4. रुद्राक्ष धारण करें
लोगों के जीवन को प्रभावित करने में रुद्राक्ष भी अहम रोल अदा कर सकता है। रुद्राक्ष धारण करना काफी पवित्र माना जाता है और ये शुभता को आमंत्रित करता है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष का सबसे पहला मोती भगवान शिव के अश्रु से बना था। ये सलाह दी जाती है कि किसी ज्योतिष से परामर्श करें और फिर उसके बताए अनुसार रुद्राक्ष पहनें। दरअसल रुद्राक्ष भी अलग अलग प्रकार के होते हैं और विद्यार्थियों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष अच्छा होता है। मगर फिर भी एक बार जानकार से सलाह जरूर लें।

5. दही चीनी खाना होता है शुभ
दही चीनी या कुछ मीठा खा कर परीक्षा के लिए जाना भी कामयाबी हासिल करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस बात पर दुनियाभर में मौजूद हिंदू धर्म को मानने वाले लोग यकीन करते हैं। परीक्षा के दिन आप भी ऐसा करके जाएं।

6. बुध ग्रह से लें सकारात्मक ऊर्जा
हरे रंग के गिलास में पानी रख कर सूर्य की रौशनी के नीचे रखने से वो बुध ग्रह से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है। आप हरे रंग का बोतल लें और उसमें पानी भरकर सूर्य की रौशनी में 4-5 घंटे के लिए रख दें। इस पानी को पी लें। ये आपके याद करने की क्षमता को बढ़ाएगा। इस काम को रोजाना करें।



Click it and Unblock the Notifications