Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
कुत्ता करें अगर ऐसी हरकतें तो समझ लें होने वाला है कुछ अशुभ
कहते हैं कुत्ते से वफादार कोई जानवर नहीं होता है। घर की रखवाली करने के साथ कुत्ते अपने मालिक को बड़ी से बड़ी परेशानी से बचाते हैं। कई लोगों को कुत्ते बेहद पसंद होते हैं और वे शौक से उन्हें पालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्ते के क्रिया-कलाप आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी दे सकते हैं। यानी आप यह जान सकते हैं कि आपके साथ अच्छा होने वाला है या बुरा।
आइए आपको कुत्ते से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताते हैं।

रास्ते पर कुत्ते का भौंकना
यदि आप किसी जरूरी काम से कहीं जा रहे हैं और रास्ते में कुत्ता भौंकता हुआ मिल जाए तो समझ लीजिए आपके काम में कोई न कोई रुकावट जरूर आएगी। हो सकता है आपका बनता काम बिगड़ जाए।
मुंह में रोटी दबाए कुत्ता
अगर आप यात्रा कर रहे हैं और आपको कोई कुत्ता खाने की चीज़ जैसे रोटी या पूड़ी मुंह में दबाए नज़र आ जाए तो आप पर धन की वर्षा हो सकती है। ऐसा होने पर आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
किसी रोगी के सामने कुत्ता
बीमार व्यक्ति के सामने अगर कुत्ता बार बार अपनी पूंछ या हृदय के पास चाटने लगे तो उस इंसान की तबियत और बिगड़ सकती है।
कुत्ते का रोना
रोता हुआ कुत्ता बड़े संकट की ओर इशारा करता है। यदि खाना खाते वक़्त कुत्ता रोने लगे तो इसका मतलब है आप पर कोई मुसीबत आने वाली है। कुत्ते का रोना बहुत बड़ा अपशगुन होता है।
एक साथ कई कुत्तों का भौंकना
जब किसी जगह पर एक साथ कई कुत्ते इकट्ठे होकर भोंकते हैं तो वहां रहने वालो को किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुत्ते का जीभ से पेट को छूना
यदि कुत्ता बार बार जीभ से अपने पेट को छूता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
जमीन पर अपना सिर रगड़ता कुत्ता
अगर अचानक कुत्ता जमीन पर अपना सिर रगड़ने लगे तो उस स्थान पर धन गड़ा हो सकता है।
पेड़ के नीचे कुत्ते का भौंकना
पेड़ के नीचे खड़े होकर कुत्ते का भौंकना बारिश आने का इशारा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
