Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Grahan 2023: इस साल लगेंगे कुल 4 ग्रहण, नोट कर लें तारीख और सूतक काल का समय
कई लोगों को खगोलीय घटनाओं में काफी दिलचस्पी होती है और जब इसके साथ धर्म का मेल हो जाता है तो हम सभी इनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसी ही घटना है ग्रहण का लगना जिसे भारत में धार्मिक नजरिए से भी देखा जाता है।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष की तरह साल 2023 में भी कुल चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इस साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो अप्रैल महीने में लगने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2023 में लगने वाले सभी ग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल के बारे में।

पहला सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल 2023
साल 2023 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को लगेगा। यह ग्रहण 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा जो 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण - 14 अक्टूबर 2023
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देखा। इस वजह से इसका सूतक भी मान्य नहीं है।

पहला चंद्र ग्रहण - 5 मई 2023
वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मई माह की 5 तारीख को लगेगा। यह ग्रहण रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 01 बजे तक चलेगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण - 29 अक्टूबर 2023
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगेगा। यह ग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट से रात 02 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। इस ग्रहण का सूतक काल शाम 5 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
