Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
जानिए वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
जून का महीना आपके जीवन में कई सारे बदलाव लेकर आएगा। इस पूरे महीने आपका ध्यान बस अपने करियर और सपनों पर ही लगा रहेगा जबकि पारिवारिक मुद्दे पीछे रहेंगे। अपने आकर्षण से आप अपने काम और लक्ष्य को हासिल कर पाने में सफल हो पाएंगे। आपकी कई सारी उम्मीदें हैं लेकिन अगर आप इन उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए तो ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
आपकी राशि में बैठे ग्रह करियर में आपकी बहुत मदद करने वाले हैं। आगे बढ़ने में दूसरों की आलोचना भी आपके काम आ सकती है। काम में देरी के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं लेकिन आपको इस चुनौती को भी पार करना है।

आइए जानते हैं कि वृषभ राशि के करियर, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ के लिए जून का महीना कैसा रहेगा।
सेहत
इस महीने आपकी सेहत सामान्य रहेगी लेकिन आपको बहुत ज़्यादा काम में उलझे नहीं रहना है। अपनी पॉजीटिव एनर्जी के कारण आप मानसिक रूप से मज़बूत महसूस करेंगे। अपने खाने का ध्यान रखें।
40 से अधिक उम्र के लोगों को पाचन संबंधित दिक्कत हो सकती है। जंकफूड और ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें जो पचने में मुश्किल होते हैं। संतुलित आहार लें। महीने के मध्य में कोई सेहत से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से परामर्श लें। तनाव की वजह से भी दिक्कत हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, खासतौर पर महीने के पहले 15 दिनों में।
करियर
करियर के मामले में ये महीना बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ अवसर बेहतर काम के लिए हो सकते हैं तो कुछ में आपको वेतन अच्छा मिलेगा। आप इनमें से अपनी पसंद के ऑफर को चुन सकते हैं।
ऑफिस में किसी सीनियर का ध्यान आकर्षित करने में सफल हो पाएंगे। अपनी खूबियों को बताने में कोई कसर ना छोडें। महीने के अंत में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है लेकिन अगर नहीं मिलता है तो ज़्यादा निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इस महीने आपके लिए और बहुत कुछ है। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी मुश्किलों को खुद हल करें।
आर्थिक स्थिति
अपनी ज़रूरतों पर बहुत ज़्यादा खर्च करने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। दोस्तों से सहायता मिल सकती है लेकिन आपको पैसों और दोस्ती को एकसाथ नहीं लाना चाहिए वरना आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। नए निवेश और व्यापार को लेकर अच्छा समय नहीं है। हालांकि, अचानक कोई धन लाभ हो सकता है। किसी लंबे निवेश से फायदा मिल सकता है।
व्यापार में पैसा आता-जाता रहेगा। अचानक आए खर्चों का ध्यान रखें। भावनाओं में बह कर कोई आर्थिक निर्णय ना लें। कुछ योजनाएं साकार होने में समय ले सकती हैं। हिम्मत ना हारें।
लव लाइफ
पार्टनर को अपने आकर्षण से मोहित कर पाने में सफल हो पाएंगें। इससे आपकी लव लाइफ बेहतर हो पाएगी। आपकी राशि में शुक्र सक्रिय है जिससे आप लोगों से बातचीत करने में कुशल हो पाएंगे।
जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपका अपने पार्टनर को डॉमिनेट करना परिस्थिति को और खराब कर सकता है। इससे आपका रिश्ता बिगड़ भी सकता है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए छोटे समझौते करने पड़ सकते हैं। अपनी रोमांटिक लाइफ को फिर से खुशनुमा बनाने के लिए कहीं बाहर घूम आएं।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 5, 6, 31, 32



Click it and Unblock the Notifications
