Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा मई 2018

वृषभ राशि के जातकों पर कोई भी हुकुम नहीं चला सकता है। यह पृथ्वी तत्व की राशि है और इसका स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों की सोच सकारात्मक होती है और ये बहुत बड़े-बड़े सपने नहीं देखते हैं।
ये अपने कार्य को मेहनत से पूरा करते हैं और इनमें दृढ़ इच्छाशक्ति पाई जाती है लेकिन इनमें अहं की भावना भी बहुत होती है और ये लालची, जिद्दी और सुस्त होते हैं। आप कभी-कभी लालच, अकेलापन, आलस और संदेह से भी ग्रस्त हो सकते हैं इसलिए आपको ज़रुर पता होना चाहिए कि आने वाला महीना आपके लिए क्या लेकर आ रहा है।
आइए जानते हैं कि हमारे ज्योतिषाचार्य आपके मासिक राशिफल के बारे में क्या कहते हैं और मई 2018 वृषभ राशि के प्रेम, आर्थिक स्थिति और करियर के लिए कैसा रहेगा। तो चलिए जानते हैं वृषभ राशि का मई 2018 राशिफल।

सेहत
इस महीने आपको कुछ अलग सोचने की ज़रूरत है। रोज़ाना के नुस्खे आपकी सेहत को ठीक करने के लिए पर्याप्त नहीं है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत नहीं रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। इस वजह से धन खर्च हो सकता है। अपने पेट और त्वचा का ख्याल रखें। इस महीने इन दो अंगों में संक्रमण हो सकता है। पैसों से संबंधित निर्णय सोच-समझकर लें।

करियर
करियर के लिए भी ये महीना ज़्यादा अच्छा नहीं रहेगा। काम का ज़्यादा बोझ ना होने के बावजूद आप अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगें जिस वजह से असंतुष्ट रहेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे कोई लाभ नहीं होगा। वहीं उत्तर की दिशा में यात्रा करने से मामूली लाभ हो सकता है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में नुकसान की भी संभावना है।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक मामलों के लिए भी अच्छा समय नहीं है। इस महीने आपको मुनाफा कमाने के लिए बहुत मेहनत और प्रयास करने पड़ेंगे। इसके अलावा यात्रा के योग भी बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी निवेश या नए व्यापार के बारे में सोच रहे हैं तो अभी अपनी इस योजना को टाल दें। निवेश के लिए सही समय नहीं है। धैर्य से काम लें।

लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में सुधार होगा और घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों को 16 मई के बाद प्रेम संबंध के कई अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर इस महीने प्रेम को लेकर आप खुश रहेंगें। विवाहित जातकों को 1 से 5 मई के बीच अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

शुभ रंग और अंक
मई के लिए मेष राशि का शुभ अंक है : 5, 35, 50, 57 और 82
शुभ तिथि : 7, 8, 16, 18, 25, 26
शुभ रंग : हरा और लाल



Click it and Unblock the Notifications