Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नहाते समय कौन सा अंग पहले धोते हैं आप, वो भी बताता है आपकी पर्सनालिटी
आमतौर पर हम सभी अपने दिन की शुरुआत खुद की साफ़ सफाई और नहाने के साथ करते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे की आपके नहाने का तरीका आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। एक इंसान जिस तरीके से नहाता हो ये जरूरी नहीं है कि दूसरे इंसान के नहाने का तरीका भी वैसा ही हो।

आपने इस तरफ कभी ध्यान नहीं दिया होगा लेकिन आप आमतौर पर नहाने के लिए अपने बनाये हुए एक तरीके को ही अपनाते हैं और नहाने के लिए हर बार शरीर के उस एक अंग से पहले शुरुआत करते हैं। अनजाने में ही आपने नहाने के लिए अपने शरीर के जिस अंग को चुना वो आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ कहता है।

1. चेहरा
अगर आप नहाने के समय सबसे पहले अपना चेहरा धोते हैं तो आप एक ऐसे शख्स हैं जो अपने पांच बेसिक सेंस (स्वाद, सूंघना, स्पर्श, देखना और सुनना) पर भरोसा करना पसंद करता है। दूसरे लोग आपको कैसे देखते हैं इससे आपको काफी फर्क पड़ता है। इस वजह से आप हमेशा अपने चेहरे को साफ़ रखना चाहते हैं क्योंकि आप जानते हैं लोग सबसे पहले सामने वाले का चेहरा देखते हैं।

2. हाथ और पैर
जब आप नहाने के दौरान सबसे पहले अपने हाथ और पैरों को साफ़ करते हैं तो ये बताता है कि आप बहुत नम्र, सादे और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। आपके ये अंग मजबूती का प्रतीक हैं। मगर ये आपकी विनम्रता को दर्शाते हैं और बताते हैं कि आप चकाचौंध में नहीं खो जाते हैं। आप मजबूती के साथ अपनी बात रखते हैं।

3. प्राइवेट अंग
अगर आप नहाते समय सबसे पहले अपने प्राइवेट अंगों को साफ़ करते हैं तो ये बताता है कि आप काफी शर्मीले और संकोची स्वभाव के हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसे खुद के लिए अपनी बात रखने में भी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन आप में ये खासियत है कि आप अपने आसपास के लोगों को कम्फर्टेबल महसूस करा देते हैं।

4. छाती
ये आपके अंदर का आत्मविश्वास ही है जिसकी वजह से शावर के नीचे जाते ही आपका हाथ चेस्ट की तरफ चला जाता है। आप जैसे हैं उसमें काफी कम्फर्टेबल हैं। आप अपने विचार और राय को साफ़ सीधे शब्दों में बताना पसंद करते हैं। आपकी पर्सनालिटी काफी व्यवहारिक है। आप आत्मनिर्भर किस्म के व्यक्ति हैं जो दूसरों को भी प्रभावित करते हैं। आप जिस चीज को चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं।

5. बाल
अगर आप शावर में जाते ही अपने बालों को साफ़ करने में लग जाते हैं तो आप ऐसे व्यक्ति हैं जो नियम, कायदे आदि मानने वाला होता है। आप नहाने के लिए बीच में कहीं से भी नहीं बल्कि सिर से नीचे तक का क्रम चुनते हैं। आप अपने निजी जीवन में भी यही ढांचा फॉलो करते हैं।
आप काफी प्रैक्टिकल व्यक्ति हैं। आप किसी भी चीज को लेकर मजबूत ओपिनियन बनाते हैं और आपको लगता है कि आपका दिमाग आपका सबसे बड़ा साथी है।

6. कंधा और गर्दन
आप बहुत मेहनती इंसान हैं। आप नहाते समय सबसे पहले कंधे और गर्दन की तरफ इसलिए बढ़ते हैं क्योंकि ये आपके शरीर के सबसे ज्यादा स्ट्रेसफुल हिस्से हैं। आप हमेशा बहुत मेहनत के काम में उलझे रहते हैं इस वजह से आप स्ट्रेस में रहते हैं।
आप काफी प्रतियोगी किस्म के व्यक्ति हैं और आपको दूसरों से आगे रहना पसंद है।

7. पीठ
क्या आप सच में सबसे पहले अपनी पीठ साफ़ करते हैं। आप दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं। आप ऐसे शख्स नहीं हैं जो आसानी से किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में दाखिल होने दे। ऐसा इसलिए भी संभव है कि आपको पूर्व में कई धोखे मिले हों।



Click it and Unblock the Notifications
