Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
जानिये, ॐ एम क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र जाप के लाभ
ॐ एम क्लीं चामुण्डायै विच्चे यह मंत्र माँ दुर्गा का मंत्र है जिसके जाप से व्यक्ति आश्चर्यजनक लाभ होते हैं।
प्राचीन धर्म ग्रन्थों में मंत्र जाप के महत्व को बहुत विस्तार पूर्वक बताया गया है। भारतीय संस्कृति में मंत्र जाप की परंपरा पुरातन काल से ही चली आ रही है।
प्राचीन वेद ग्रंथों में सहस्त्रों मंत्र प्राप्त होते हैं जो उद्देश्य पूर्ति का उल्लेख करते हैं। मंत्र शक्ति का आधार हमारी आस्था में निहीत है। मंत्र के जाप द्वारा आत्मा, देह और समस्त वातावरण शुद्ध होता है। यह छोटे से मंत्र अपने में असीम शकित का संचारण करने वाले होते हैं।
इन मंत्र जापों के द्वारा ही व्यक्ति समस्त कठिनाईयों और परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर लेने में सक्षम हो पाता है। ऐसी ही एक मंत्र के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
ॐ एम क्लीं चामुण्डायै विच्चे यह मंत्र माँ दुर्गा का मंत्र है जिसके जाप से व्यक्ति आश्चर्यजनक लाभ होते हैं।

1. मन शांत करता है
मंत्रों का उच्चारण करके लोग काफी सालों से अपनी मनोकामना पूरी करते आरहें हैं। इस मंत्र के जाप से मन शांत रहता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है साथ ही ध्यान केंद्रित करना आसान होता है।

2. नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है
मंत्र के उच्चारण से मन और शरीर से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होने लगती है जिससे शरीर को शक्ति प्राप्त होती है। नतीजतन इससे तनाव, अवसाद और चिंता जैसी मानसिक समस्याएं ख़त्म होने लगती हैं।

3. आपके दुश्मनों को दोस्त बना देता है
इस मंत्र के लगातार उच्चारण से जो लोग आपके दोस्त नहीं हैं वे दोस्तों जैसा व्यवहार करना शुरू कर देंगे। अगर किसी को आप से किसी भी तरह की कोई परेशानी रही थी और एक दिन वह आपके माफ़ी मांगता है तो हैरान मत होयेगा।

4. आनंदपूर्ण स्वभाव
जो लोग इस मंत्र का उच्चारण पूरी ईमानदारी और श्रद्धा से करते हैं वे कहते हैं कि उन्हें एक अलग तरह की ख़ुशी महसूस होती है। जिससे उनके दिल को ख़ुशी मिलती है और उनका मन करता है कि वे नाचे।

5. शैक्षणिक योग्यताओं में सुधार
छात्र और वैज्ञानिक इस मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं , इससे उनकी याद करने की शक्ति बढ़ेगी। जो विद्यार्थी इस मंत्र का रोज़ाना जाप करते हैं देखा गया है कि उनके अच्छे नंबर आएं हैं और कोई भी प्रतियोगिता आसानी से पास की हैं।

6. औषधीय लाभ
जिन महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान बहुत दर्द रहता है वे अगर इस समय इस मंत्र का जाप करती हैं तो इससे उनके दर्द का असर कम होते देखा गया है।

7. आत्मविश्वास बढ़ाता है
हम अक्सर जीवन में किसी कारण वश हार जाते है जिसके कारण हमारा आत्मविश्वास ख़त्म हो जाता है। इस मंत्र का जाप करने से हमारे दिमाग की सारी नकारात्मकता ख़त्म हो जाती है जिससे हमारे दिमाग का मनोबल बढ़ जाता है और हम फिर से काम करना शुरू कर देते हैं।

8. बुराई से बचाता है
यह मंत्र उन लोगों के दिमाग से सभी तरह के भय और नकारात्मकता को निकाल देता है जो आपके खिलाफ कोई षडियंत्र कर रहें हैं। इसके लगातार जाप करने से आपको पता चलेगा कि आपके दुश्मन आप से दूर जा रहें हैं।

9. आध्यात्मिक परिवर्तन
इस मंत्र का नियमित जाप करने से व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्तियां बढ़ती हैं। लोग इस मंत्र के जाप से आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। आध्यात्मिक क्षमताओं से व्यक्ति सिर्फ अपनी ज़िन्दगी ही नहीं सुधारता है बल्कि औरों की ज़िन्दगी भी बदल देता है।



Click it and Unblock the Notifications