Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
नॉर्थ कोरिया में रेड लिपस्टिक लगाने पर है पाबंदी, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के अजीबो-गरीब फैसलों के बारे में तो अक्सर हम न्यूज चैनल्स पर सुनते ही रहते हैं। क्योकि देश के नागरिकों के लिए अनोखे फरमान सुनाने के लिए वो काफी चर्चा में रहते हैं। तानाशाह किन जोंग उन की सरकार अपने नागरिकों की पब्लिक के साथ प्राइवेट लाइप पर भी पूरी तरह अपना कंट्रोल रखते हैं। जिसके कारण वहां के लोग उन पाबंदियों के साथ अपनी लाइफ जी रहे हैं। कुछ सालों पहले नॉर्थ कोरिया की एक एक्ट्रेस नारा कंग अपने देश को छोड़कर भागने में कामयाब रही। जिसके बाद उन्होने CNN को दिए अपने इंटरव्यू में नॉर्थ कोरिया में वहां के तानाशाह द्वारा लगाई गई नागरिकों पर पाबंदी के बारे में खुल कर बताया।
नारा कंग ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने देश में ही लाल रंग की लिपस्टिक, गालों पर ब्लश जैसे कई मेकअप करने पर पूरी तरह की पाबंदी है। इन सभी पाबंदियों के पीछे बड़ी ही अजीब कारण छिपे हुए हैं। आइए जानें नोर्थ कोरिया के ऐसे ही और मेकअप से जुड़ी पाबंदियों और उनके कारणों के बारे में...
1. मेकअप पर पाबंदी
नॉर्थ कोरिया में ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज करने पर पूरी तरह पाबंदी है। जिसके कारण वहां रहने वाली महिलाएं और पुरूष इन मेकअप प्रोडक्ट्स का यूज नहीं कर सकते हैं। नॉर्थ कोरिया की महिलाओं को सिर्फ हल्का मेकअप करने की इजाजत है, जिसमें वो डर्क कलर का बिल्कुल भी यूज नहीं कर सकती हैं।
2. रेड लिपस्टिक लगाना मना
तानाशाह के राज में किसी भी महिला को लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की इजाजत नहीं है। नॉर्थ कोरिया में लाल रंग को पूंजीवाद की निशानी माना जाता है, जिस कारण यहां लाल रंग की लिपस्टिक लगाना या रखने की परमिशन नहीं होती है।
3. पैट्रोलिंग के जरिए रखी जाती है नजर
नॉर्थ कोरिया की सड़कों पर वहां लगी पाबंदियों को लेकर हर समय पैट्रोलिंग की जाती है। आपको वहां की सड़कों पर सेना के जवान हर समय लोगों की चैकिंग करते हुए नजर आ जाएंगे। नियमों का पालन ना करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी करते दिखाई देते हैं। जिन महिलाओं ने ढंग के कपड़े नहीं पहने है या बहुत ज्यादा मेकअप किया है उन पर कार्रवाई की जाती है।
4. बालों को कलर करने की भी नहीं इजाजत
नॉर्थ कोरिया में महिलाओं और पुरुष को अपने बालों को किसी दूसरे रंग में रंगने की भी परमिशन नहीं होती है। बालों को कलर करना नॉर्थ कोरिया में सरकार के खिलाफ जाना माना जाता है।
5. अपने पसंद के हेयरस्टाइल करने की भी नहीं परमिशन
नॉर्थ कोरिया में महिलाओं को हर वक्त बालों को बंध कर रखना होता हैं। वहां ओपन हेयर रखने की इजाज़त नहीं है। खासकर लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए। इतना ही नहीं महिला और पुरुष क्या हेयर स्टाइल रखेंगे यह भी तानाशाह किम जोंग उन ही डिसाइड करते हैं। सबके हेयरस्टाइल एक जैसे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
