Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि के दौरान जरूर करें ये काम, वरना क्रोधित हो जाएंगी मां दुर्गा
इस साल नवरात्रि 21 सितंबर से शुरु हो रही है। हर घर में इसके स्वागत की तैयारी जोरों पर है। क्या आप जानते है कि नवरात्रि के दौरान हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दरअसल हम जाने अंजाने में ऐसी गलतियां कर जाते है जो हमें पता ही नहीं होती है। ऐसी गलतियां करने से माता की कृपा हम पर से उठ सकती है और माता आपसे नाराज हो सकती है। इसलिए नवरात्र में इन बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

अपने घर में करें कलश की स्थापना
नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए घर में कलश की स्थापना करें और मां दुर्गा का चित्र लगाएं। नियमित नौ दिन तक व्रत रहें और ध्यान रहे कि भोजन सिर्फ एक समय ही कर सकते हैं।

गेंहू और जौ को बोना है आवश्यक
ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान गेंहू और जौ को बोना चाहिए क्यूंकि जैसे-जैसे ये पौधे अंकुरित होंगे आपका भाग्य चमक उठेगा।

माता के नामों का जाप करें
नवरात्र के दौरान व्रत रहते हुए माता के 108 नामों का जाप करें। इससे आपको सुख मिलेगा।

अखण्ड ज्योति जलाना ना भूले
नवरात्र में अपने घर में माता के नाम की अखण्ड ज्योति जलाना ना भूलें।

पूजा के दौरान करें गणेश जी का ध्यान
नवरात्रि के दौरान सुबह और शाम दोनों समय दुर्गा मां की पूजा करना जरूरी है। ध्यान रखें कि पूजा करने से पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश को जरूर याद करें।

आरती करना है बेहद जरूरी
कई बार लोग पूजा कर लेते है पर आरती नहीं करते, जबकि ऐसा करने से मां अप्रसन्न होती है। इसलिए ध्यान रखें की पूजा के बाद आरती अवश्य करें।

पूजा के तुरंत बाद खाना ना खाएं
इस बात का ध्यान रखें की पूजा करने के तुरंत बाद भोजन करना अशुभ होता है। इसलिए पूजा करके थोड़ा समय बीत जाने के बाद ही खाना खाएं।

कन्याओं को प्रसाद खिलाएं
हिंदू धर्म में कन्याओं को विशेष दर्जा दिया जाता है, इसलिए 12 साल से कम उम्र की बच्चियों को रोजाना फल का प्रसाद दें और हो सके तो भोजन भी कराएं। ऐसा करने से दुर्गा मां को बहुत प्रसन्नता होती है।



Click it and Unblock the Notifications
