Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
कुंडली में सूर्य की स्थिति रखनी है ठीक तो रविवार को ये काम करने से बचें
सूर्य को सौरमंडल का राजा माना जाता है क्योंकि सभी सूर्य से ही ऊर्जा प्राप्त करते हैं। सूर्य ही पूरे ब्रह्मांड का ऊर्जा का जरिया है। हफ्ते के सभी दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं। लोगों के जीवन में भी इन ग्रहों का अहम रोल रहता है और हर ग्रह की अपनी खासियत भी होती है। शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक रहनी चाहिए।
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। कुंडली में सूर्य की मौजूदगी से व्यक्ति को समाज में मान सम्मान मिलता है, उसकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और उसे किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है।

लोगों को पता होना चाहिए की हफ्ते का कौन सा दिन किस भगवान के लिए विशेष है ताकि उस दिन उसके अनुसार ही काम किया जाए। आपको उस ग्रह के विरुद्ध में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। कोई विपरीत काम करके आप उसके प्रकोप का पात्र बन सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आपको रविवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए। ये दिन भगवान सूर्य का होता है इस वजह से सूर्य ग्रह अपनी सबसे अधिक ऊर्जा के साथ होता है। आपको ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे कुंडली का सूर्य ग्रह कमजोर पड़ जाए। जानते हैं कि रविवार को कौन से काम करने से सूर्य भगवान नाराज हो सकते हैं।

नमक
रविवार के दिन सूर्य अस्त से पहले नमक का सेवन ना करें। शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है।

शारीरिक संबंध
इतवार के रोज सोने से पहले शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन मांसाहार और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।

तांबे की वस्तु
रविवार को तांबे की वस्तु ना तो खरीदें और ना ही किसी को बेचें।

सरसों का तेल
इस दिन सरसों के तेल से मालिश नहीं करनी चाहिए।

ना कटवाएं बाल
इस दिन बाल कटवाने से बचना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications