Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hindu Calendar 2023: हिंदू कैलेंडर के महीनों के नाम और इनका धार्मिक व पौराणिक महत्व जानें

सनातन धर्म में हिंदू कैलेंडर का काफी अधिक महत्व है, क्योंकि दिन, महीने, त्योहार को देखने के लिए हिंदू कैलेंडर पर विश्वास करते हैं। भारत में पंचांग के द्वारा हिन्दू कैलेंडरों का निर्माण होता है। हिंदू नव वर्ष चैत्र माह से शुरू होता है। ब्रह्म पुराण के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में ही ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसे नव संवत्सर के रूप में मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर में साल के 12 महीने होते हैं। कैलेंडर चंद्र व सौर दोनों तरीकों से तैयार किया जाता है। आइये जानते हैं कि हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम और उनके पौराणिक महत्व-
हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम और उनके धार्मिक व पौराणिक महत्व (Hindu Calendar 2023 Months)
हिन्दू कैलेंडर में 12 महीने होते हैं। इसके अनुसार, 29.5 दिन का हर महीना होता है। इसमें 15-15 दिन के 2 भाग होते हैं। चांद की अमावस्या के बाद चंद्रमा के प्रकाशित होने पर पूर्णिमा आती है। वहीं दक्षिण भारत में अमावस्या के दिन को महीने का पहला दिन मानते हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, महीने का नाम राशि के आधार पर होता है। एक साल में 6 ऋतुएं, जिसमें बसंत ऋतु, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत व शिशुर/शीत ऋतु होती है।

Hindu Calendar 2023: हिंदू कैलेंडर के महीनों के नाम
1.चैत्र मास
2.वैशाख मास
3.ज्येष्ठ मास
4.आषाढ़ मास
5.श्रावण मास
6.भाद्रपद मास
7.आश्विन मास
8.कार्तिक मास
9.मार्गशीर्ष मास
10.पौष मास
11.माघ मास
12.फाल्गुन मास

Hindu Calendar 2023: चैत्र (मेष राशि)
चैत्र हिन्दू कैलेंडर का पहला महीना होता है, जो अंग्रेजी महीने मार्च व अप्रैल में होता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। चैत्र माह के 15 दिन पहले फाल्गुन में होली का त्योहार मनाया जाता है। चैत्र के 9वें दिन रामनवमी धूमधाम से मनाया जाता है। महीने की आखिरी पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।
बैसाख (वृषभ राशि)
बैसाख हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल-मई महीना बैसाख है। पंजाब में ‘बैसाखी' इसी महीने में मनाई जाती है। बैसाख की पूर्णिमा को ‘बुद्ध पूर्णिमा' होती है। वैशाख भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण है।
जयेष्ट (मिथुन राशि)
जयेष्ट का महीने महीनें में बहुत गर्मी होता है, ये अंग्रेजी कैलेंडक के अनुसार मई-जून में होता है। ज्येष्ठ माह में जल का महत्व बहुत है। जल से जुड़े व्रत और त्योहार इसमें मनाए जाते हैं। जयेष्ट माह में अमावस्या के दिन शनि जयंती, दशमी के दिन गंगा दशहरा, शुक्ल पक्ष एकादशी को निर्जला एकादशी का व्रत होता है। वट सावित्री का व्रत व जगन्नाथ पूरी में स्नान यात्रा त्योहार मनाया जाता है।

Hindu Calendar 2023: 4. अषाढ़ (कर्क राशि)
आषाढ़ का महीने को तमिल में आदि कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर में ये जून-जुलाई महीने में आता है। आषाढ़ में जप, पूजा-उपासना, दान का बहुत महत्व है। आषाढ़ में जगन्नाथ पूरी यात्रा, गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी का व्रत-त्योहार महत्वपूर्ण हैं।
श्रावण या सावन माह (सिंह राशि)
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, सावन का महीना भोले बाबा का महीना होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई-अगस्त महीने में आता है। तमिल में इस माह को अवनि कहते हैं। सूर्य जब सिंह राशि में प्रवेश करता है तब श्रावण महीने का शुभारंभ होता है। सावन में शिव परिवार की पूजा से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी सावन माह में होते हैं।
भाद्रपद (कन्या राशि)
भादो या भाद्रपद अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त-सितंबर महीने में आता है। इस माह हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी मनाई जाती है। अष्टमी के दिन राधा अष्टमी, चौदस के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। 15 दिन का पितृ पक्ष होता है।

Hindu Calendar 2023: 7.अश्विन (तुला राशि)
अश्विन की शुरुआत भाद्र पक्ष की अमावस्या के बाद होती है जो देवी दुर्गा मां को समर्पित है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सितंबर-अक्टूबर महीने में ये माह आता है। नवरात्रि , दुर्गापूजा, विजयादशमी दिवाली, धनतेरस, काली पूजा ये सारे त्योहार इसी महीने में मनाए जाते हैं।
8.कार्तिक (वृश्चिक राशि)
कार्तिक माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर महीने में आता है। इस महीने में गोबर्धन पूजा, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा मनाया जाता है। इस माह मां लक्ष्मी और विष्णु जी की खास पूजा की जाती है। गुरु नानक जयंती भी इस महीने ही आती है। तुलसी विवाह, देव दिवाली मनाई जाती है।
9.अगहन या मार्गशीर्ष (धनु राशि)
अगहन महीने को वैकुण्ठ एकादशी या मोक्ष एकादशी भी कहा जाता है। ये महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नवंबर-दिसंबर महीने में आता है। इस माह श्रीकृष्ण की उपासना से हर काम में सफलता मिलती है। काल भैरव, उत्पन्ना एकादशी, गीता जयंती, इस माह होती है।

Hindu Calendar 2023: 9.अगहन या मार्गशीर्ष (धनु राशि)
अगहन महीने को वैकुण्ठ एकादशी या मोक्ष एकादशी भी कहा जाता है। ये महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नवंबर-दिसंबर महीने में आता है। इस माह श्रीकृष्ण की उपासना से हर काम में सफलता मिलती है। काल भैरव, उत्पन्ना एकादशी, गीता जयंती, इस माह होती है।
पौष (मकर राशि)
पौष मास में पूर्णिमा के दिन चांद पुष्य नक्षत्र में होता है, इस कारम इसे पौष मास कहा जाता है। ये अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर-जनवरी में आता है। इस महीने सफला एकादशी, गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाती है।

Hindu Calendar 2023: 11.माघ (कुंभ राशि)
माघ महीने में सूर्य कुंभ राशी में प्रवेश करता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, ये जनवरी-फरवरी में आता है। इस माह सरस्वती देवी की पूजा होती है। महा शिवरात्रि मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, सकट चौथ, गुप्त नवरात्रि का व्रत किया जाता है।
फाल्गुण (मीन राशि)
ये हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। बंगाल में इसे 11वां महीना कहते हैं। भारत में होली फाल्गुन पूर्णिमा को ही मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये महीना फरवरी-मार्च महीने में आता है।
डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Boldsky Hindi इसकी पुष्टी नहीं करता है। मान्यता को अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
