Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ये पाप करने वालों को कभी माफ नहीं करते है शिवजी
भगवान शिव उन देवताओं में से हैं जिन्हें प्रसन्न करने के लिए छप्पन भोग या अन्य किसी प्रकार के चढ़ावे की ज़रुरत नहीं होती बल्कि प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने मात्र से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बाहर से शिव जी जितने कठोर लगते हैं अंदर से वे उतने ही भोले हैं इसलिए इनका एक नाम भोलेनाथ भी है।
भले ही भगवान को भोलेनाथ कहा जाता है लेकिन कुछ पाप ऐसे हैं जिन्हें महादेव कभी क्षमा नहीं करते हैं। हिंदू धर्म में कुछ पाप ऐसे हैं जो या तो मनुष्य अपने कार्यों से, बातों से या फिर अपनी सोच से करता है इसलिए भोलेनाथ को केवल गलत काम करने वाले लोग ही नहीं बल्कि गलत सोच रखने वाले लोग भी नापसंद हैं।

तो चलिए जानते हैं उन पापों के बारे में जिन्हें करने वालों को शिव जी कभी क्षमा नहीं करते।
किसी और के धन को पाने की इच्छा रखना
भूल कर भी किसी और के धन का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यदि आपने किसी से पैसे लिए हैं तो उसका सारा पैसा ईमानदारी से उसे वापस कर देना चाहिए। दूसरों के धन पर दृष्टि रखने वाले लोगों को भगवान भोलेनाथ ज़रूर दण्डित करते हैं।
किसी और की पत्नी पर कुदृष्टि डालने वाले लोग
किसी की शादीशुदा ज़िंदगी में ज़हर घोलने वाले लोग महादेव की नज़र में बहुत बड़े पापी होते हैं इसलिए न तो किसी और की पत्नी पर बुरी नज़र रखनी चाहिए और न ही पति पत्नी के रिश्ते में दरार डालनी चाहिए।
दूसरों के ख़िलाफ़ साज़िश रचना
किसी के भी प्रति मन में हीन भावना रखना या फिर उनके ख़िलाफ़ साज़िश रच कर उन्हें दुःख पहुंचाना भी बहुत बड़ा पाप होता है और ऐसे लोग शिव जी को बिल्कुल पसंद नहीं होते। भगवान को तो अपनी तरह भोले और सच्चे लोग पसंद होते हैं।
गलत रास्ते पर चलने वाले
कुछ लोगों को दूसरे की खुशियां बर्बाद करने और समाज में किसी भी तरह से उपद्रव मचाने में बहुत मज़ा आता है। ऐसे समाज विरोधी लोगों को भोलेनाथ बहुत बड़ा दंड देते हैं।
औरतों का अपमान करना
हिंदू धर्म में माना जाता है कि स्त्री का अपमान करने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं और हमेशा के लिए ऐसा करने वालों के घर को त्याग देती हैं। यह सिर्फ महादेव को ही नापसंद नहीं है बल्कि चाणक्य का भी कहना था कि जिस घर में स्त्री का आदर नहीं होता वहां किसी भी देवी देवता का वास नहीं होता। कुछ लोग औरतों के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं और उनका अनादर करते हैं ऐसे लोगों से भोलेनाथ बहुत ही शीघ्र क्रोधित होते हैं।
दूसरों को बदनाम करने वाले
यदि कोई व्यक्ति दूसरों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है या समाज में उसके नाम को बदनाम करता है तो भगवान शिव ऐसे लोगों को पापी और इस कर्म को पाप की श्रेणी में रखते हैं। दूसरों के बारे में गलत बातें फैलाकर उन्हें अपमानित करना भी ईश्वर की नज़रों में गलत होता है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के पीठ पीछे उसकी बुराई करना भी एक तरह से पाप होता है।
कुछ चीज़ों का सेवन
जानवरों को मार कर उन्हें खाना या किसी अन्य चीज़ के लिए उनका उपयोग करना भी भोलेनाथ को बेहद नापसंद है। इससे भगवान अप्रसन्न होते हैं। इस प्रकार की हिंसक कार्रवाई करने वाले लोग शिव जी की सज़ा के पात्र होते हैं।
नशा करने वाले
भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है लेकिन माना जाता है कि यदि उनके भक्तों को नशे की लत लग जाए या फिर वे हमेशा नशे में डूबे रहें तो यह भगवान को दुखी करता है क्योंकि ऐसा करके मनुष्य उनके द्वारा दिया हुआ अपना जीवन नष्ट कर लेता है।
चोरी
किसी ब्राह्मण के पैसे चुराना या फिर मंदिर जैसी पवित्र जगह पर चोरी करने वाले शिव जी को नापसंद होते हैं। ऐसे लोगों को भगवान ज़रूर दंड देते हैं।
अपने से बड़ों का अनादर करने वाले
अपने से बड़ों का या फिर अपने गुरु का अनादर करने वाले भोलेनाथ के कभी क़रीब नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों को भगवान के क्रोध का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा किसी भी ब्राह्मण, सन्यासी या तपस्वी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
शिव जी की नज़रों में यह भी है पाप
किसी भी स्त्री के साथ अवैध सम्बन्ध रखना या फिर गोशाला और जंगल में आग लगाना भी भोलेनाथ की नज़रों में पाप है।



Click it and Unblock the Notifications
