Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चाहकर भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं? तो इन वास्तु उपाय से करे Weight Loss
कई बार होता है कि घर में वास्तुदोष के कारण बुरी शक्तियां निवास करने लग जाती है, जिसकी वजह से वो आपके कामों में बाधाएं या अड़चनें पैदा करने लग जाती है।
इसलिए हर छोटे से छोटे से काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं। चाहें वो सोना हो या वजन कम करना हो। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ ऐसे वास्तु उपाय लाए हैं जो आपके वास्तु दोषों को दूर कर आपको खूब सारे फायदा पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं-

दक्षिण दिशा की तरफ सिर रखकर सोएं
पहली और सबसे जरुरी बात वजन कम करने के लिए आपकी डाइट और नींद पूरी होनी बहुत जरुरी है। जितनी कम नींद आप लेंगे उतना ज्यादा आप थके हुए महसूस करेंगे। इसलिए सोने के समय दक्षिण दिशा की तरफ बेड लगाकर सोएं। इससे आपको ज्यादा ऊर्जा महसूस होगी।

किचन केबिनेट का ध्यान रखें
अगर आप अपने किचन केबिनट का ध्यान नहीं रखती है तो इस वजह से आपके वजन कम होने की सम्भावनाएं कम होती जाएगी। इसलिए आलू के चिप्स और चॉकलेट्स चिप्स को अपनी किचन की साइड से बाहर निकाल लें और इस जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे सेंके हुए रागी चिप्स या कोर्न चिप्स को वहां रखें।

फैंसी पानी की बोतल खरीदें
वजन घटाने के लिए पानी बहुत जरुरी होता है। इसलिए जितना ज्यादा आप पानी पीएंगे उतनी ही जल्दी आपका वजन कम होगा। जाकर अपनी पसंदीदा पानी की बोतल या फ्लास्क खरीदें और उसे वहां जाकर रखें जहां आप ज्यादा टाइम गुजारते हैं। इसे देखकर आपको पानी पीने का मन करेगा और आप इसे हर जगह अपने साथ ले जाना पसंद करेंगे।

कपबोर्ड को रीअरैंज करें
जो कपड़े ढीलें या पुराने हो चुके हैं उन्हें किसी को दान में दे या साइड में रख लें। बाजार से खुद के लिए नया फैंसी ट्रेक सूट और जूते खरीदें जो आपको ट्रेकिंग के लिए मोटिवेट करेगा।

डाइनिंग टेबल के आगे लगाएं शीशा..
फैट और वजन को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका ये भी है कि आप अपने फ्रिज और डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगवा लें, लेकिन इस बात को भी सुनिश्चित कर लें कि सूरज की रोशनी भी डाइनिंग रूम और रसोई में जरूर पहुंचें। दरअसल शीशा आसपास के जगहों पर ज्यादा ऊर्जा का संचार करता है और आप जो भी खाते हो वो आपके लिए सही होता है।

अपनी पुरानी तस्वीरें लगाएं
आपका लक्ष्य आपसे ज्यादा दूर नहीं रहना चाहिए, इसलिए जो भी आपकी पसंदीदा और खूबसूरत फोटोज है, उन्हें फोटो फ्रेम करवाकर अपने रुम में लगवाएं और खुद को हमेशा याद करवाते रहें कि आप क्या थे और आपका क्या पाना चाहते हैं?

पर्पल रंग ज्यादा पहनें
पर्पल रंग को दुनिया का सबसे आध्यात्मिक और शक्तिशाली रंग माना जाता है। ये आपको मानसिक, शारीरिक और आध्यत्मिक रुप से बैलेंस बनाए रखता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
