Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
वास्तु के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखने के है चौकाने वाले फायदे, जानिए
आपके घर में कई तरह की चीजें होती है जो आपके घर की शोभा बढ़ाती है। आपके घर में अगर सजावट ना हो तो आपका घर कितना भी अच्छा हो वो आपको फीका नजर आता है।
आज हम बात करेगे फिश एक्वेरियम के बारे में जो आपके घर की शोभा को बढ़ाने के साथ वास्तु के लिए भी सही है। घर पर मछलियों का होना वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ लाभ देने वाला होता है।
इसलिए आपके लिए इस बात को जानना जरूरी है कि मछलियों को घर पर रखने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। घर में आप मछलियों को उनके एक्वेरियम में रख सकते हैं।
लेकिन एक बात और महत्वपूर्ण है कि फिश एक्वेरियम में पूरी नौ मछलियां होनी चाहिए न कि आठ। साथ ही घर के किसी एक ही इंसान को उन्हें खाना देना चाहिए। आइए जानते है वो वास्तु के फायदे जो घर में मछलियों से जुड़ा हुए है...

सकारात्मक ऊर्जा का संचार
यदि आपके घर में या ऑफिस में मछली का एक्वेरियम है तो आपके घर और ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। मछलिया ऐसी ऊर्जा को आने से रोकती है। इसलिए आपको घर में मछलियां जरूर रखनी चाहिए।

बुरी नजर से बचाव
आपको शायद पता न हो लेकिन मछलिया अच्छे शगुन का प्रतीक होती है। अगर आपके घर में मछलियां है तो बाहर से आने वाले लोगों की बुरी नजर से आप और आपका घर बचता है। आपको घर में मछलियां जरूर रखना चाहिए।

कार्य की प्रगति
अगर आप रोजाना घर में पली हुई मछलियों को चारा डालते है तो आपके कार्य में लगातार प्रगति होती है। वास्तु के अनुसार ये बहुत अच्छा होता है। आपको इसलिए घर में मछलियां रखनी चाहिए।

ची नामक ऊर्जा आती है
आपके घर में अगर मछलियां रहती है तो आपके घर में ची नाम की एक ऊर्जा आती है। इस ऊर्जा का काम आपकी सेहत और आपके धन को बढ़ाना होता है। इससे आपकी कई परेशानियां भी कम हो जाती है।

मछलियो की मौत है इस बात का संकेत
आपने जो मछलियां घर में पाली है अगर किसी कारणवश वो मछलियां एक्वेरियम में ही मर जाती है तो इसका मतलब ये होता है कि आपके घर से कोई बहुत बड़ी दिक्कत खत्म हो गई। मछलियां आने वाली मुसीबत खुद पर ले लेती है।

पैसो की कमी
आपको बता दें कि आपके घर मे अगर पैसों की तंगी और परेशानियां रहती है तो इसका कारम सिर्फ वास्तुदोष ही होता है। अगर आप अपने घर में मछलियां ले आते है तो आपकी इतनी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाता है।

यहां रखें फिस एक्वेरियम
वास्तु के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर के वरांडे के साउथ वेस्ट कोने में रखना चाहिए। और ये कोना ऐसा हो जिससे घर में आने वाले हर इंसान की नजर फिश एक्वेरियम पर पड़ सके।

तनाव कम होता है
ऐसा माना जाता है कि घर में मछलियों का होना आपको मानसिक शांति भी देता है। इससे आपके घर में शांति रहती है और आपको तनाव से राहत मिलती है। ये आपके घर में सुख और समृद्धि लाती है।



Click it and Unblock the Notifications
