Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
वास्तु के ये सरल उपाय रखेंगे आपके घर को नेगेटिव एनर्जी से दूर

आजकल ज़्यादातर लोग अपने घर का निर्माण वास्तु को ध्यान में रख कर करवाते हैं ताकि उनके घर में हमेशा सुख शान्ति और समृद्धि बनी रहे। वास्तु के अनुसार कोई भी निर्माण गलत दिशा में हो गया हो तो उसका नकारात्मक प्रभाव ज़रूर पड़ता है।
वास्तु के कुछ नियम घर के मुख्य द्वार के लिए भी होते है जिनका पालन करके हम अपने घर परिवार में खुशहाली ला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे अपने घर के मुख्य दरवाज़े को वास्तु के अनुरूप रखें ताकि हमारे घर को किसी की बुरी नज़र न लगे और न ही किसी नकारात्मक ऊर्जा का घर के अंदर प्रवेश हो सके।

इन बातों का रखें ध्यान
1. घर के मुख्य द्वार पर गंदगी कभी न हो दरवाज़े पर हमेशा साफ सफाई रखनी चाहिए।
2. शाम होते ही लाइट जला दें, दरवाज़े पर अंधेरा न हो।
3. घर के बाहर नेमप्लेट साफ सुथरा रखें, उस पर धुल न जमने दें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नेमप्लेट साफ रहने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।
4. अगर आप घर के सामने अपनी गाड़ी पार्क करते हैं तो कोशिश करें कि उसे दरवाज़े से थोड़ा हट कर खड़ा करें बिलकुल बीच में नहीं।
5. घर का प्रवेश द्वार कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए क्योंकि इस दिशा को नर्क की दिशा कहा जाता है जहां से केवल नकारात्मक शक्तियों का आगमन घर के भीतर होता है। यदि उत्तर में दिशा घर का मुख्य द्वार हो तो उसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
6. मुख्य द्वार के सामने कुंआ या गड्ढा न हो।
7. घर के दरवाज़े के सामने मंदिर न हो।

यह होते हैं प्रवेश द्वार के कुछ वास्तु दोष
1. प्रवेश द्वार पर किसी भी तरह का पेड़ पौधा लगाने से पहले उस से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें क्योंकि कुछ पेड़ पौधे वास्तु के हिसाब से गलत होते हैं।
2. घर के मुख्य द्वार पर वृक्ष या खम्भा होने से बच्चों के जीवन में कष्ट आते हैं।
3. मुख्य द्वार के पास कोई सीढ़ी न हो और द्वार हमेशा अंदर की तरफ ही खुले बाहर की तरफ नहीं।
4. घर के बीचों बीच प्रवेश द्वार भी अशुभ माना जाता है।
5. घर के प्रवेश द्वार के पास पानी एकत्रित होने न दें इससे घर में आर्थिक तंगी आती है।
6. कचरे का डिब्बा मुख्य द्वार के पास भूलकर भी न रखें इससे हमेशा घर में लड़ाई झगड़े होते हैं।
7. सिर्फ प्रवेश द्वार ही नहीं घर का कोई भी दरवाज़ा जब खुले तो उसमें आवाज ना हो। ये आवाज घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है।

वास्तु के अनुसार सजाएं अपना मुख्य द्वार
घर के अंदर की साज सजावट के साथ अगर आप प्रवेश द्वार को भी वास्तु के अनुसार ही सजाएंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होगी और आपके घर में हमेशा सुख और शान्ति बनी रहेगी। साथ ही आपको ईश्वर का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
आइए जानते हैं आपके प्रवेश द्वार के लिए वास्तु के कुछ सरल उपाय।
1. प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक और ॐ का चिन्ह बहुत ही शुभ माना जाता है।
2. लक्ष्मी जी और कुबेर की तस्वीर भी मुख्य द्वार पर लगाने से धन लाभ होता है।
3. तोरण लगाएं, मुमकिन हो तो फूलों की माला भी लगा सकते हैं।
4. आम, पीपल और अशोक के पत्तों की माला लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहेगा।
5. मुख्य द्वार पर लाल फीता बांधें।
6. प्रवेश द्वार के दरवाज़े पर पाकुआ दर्पण लगाएं।
7. विंड बेल्स लगाएं या क्रिस्टल बॉल लटकाएं।
8. कांच के बर्तन में खुशबूदार फूल डालकर घर के मुख्य द्वार पर रखें। आप कांच के फूलदान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
9. लक्ष्मी जी का पैर सिन्दूर से बनाए ऐसा करना अतयंत ही शुभ माना जाता है।
10. प्रवेश द्वार के दीवार पर शुभ लाभ लिखने से घर को बुरी नज़र नहीं लगती और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications