Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
इन आम गलतियों के कारण घर में आती है गरीबी, वास्तु के अनुसार छोड़े दें ये काम
आपने वास्तु के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका वास्तु खराब हो तो कोई काम सही नही होता है। हालांकि हर व्यक्ति इस बात पर विश्वास नहीं करते है। पर जो सच है वो तो सच है। दोस्तों कई बार हमारी कुछ गलत आदतें हमें कई तरह की समस्याओं में डाल सकती हैं।
यदि हमें इनके बारे में पहले से पता हो तो हम आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। वास्तु के अनुसार यदि आप जीवन में चाहते हैं अपार धन और सुख शांति तो कुछ उपायों को करें। इन उपायों को करने से कभी दरिद्रता और गरीबी नहीं आती है। क्या आप जानते है कि हम लोग जो रोज करते है उनका भी संबंध वास्तु से होता है।
आपको आज इसी विषय में बताएंगे कि क्या काम करके आप अपने घर में गरीबी को दावत देते है। आइए हम आपको बताते है कि किन कामों के ना करके आप अपने पास से गरीबी को हटा सकते है। आइए जानते है....

दरवाजे के सामने पैर करके ना सोएं
अगर आप अपने बेडरूम में दरवाजे की तरफ पैर करके सोते है तो ये वास्तु के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी आपके घर में नहीं आती है। और जो आती भी है वो दरवाजे से ही लौट जाती है।

घड़ी का महत्व
आपको बता दें कि आपके घर में लगी घड़ी का भी वास्तु से बहुत बड़ा संबंध है। अगर आप तकिये या सिर के नीचे या बेड के सामने व पीछे घड़ी रखकर नहीं सोना चाहते हैं। इससे इंसान का दिमाग नकारात्मक सोचता है और उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं टिकती है।

बेड और वास्तु
आपको बता दें कि आपका बेड भी आपके लिए वास्तु का एक उदाहरण पेश करता है। जानिए कि आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसपर बहुत ही साधारण रंग की चादर और तकिया हो। अत्याधिक गहरे व चमकीले रंग वाली चादर व तकिये के कवर से भी लक्ष्मी नही टिकती है। इसलिए इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

इलेक्ट्रानिक चीजें
अगर आपके बेड पर कोई भी इलेक्ट्रिक चीज है तो ये भी आपके वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। आपको चाहिए कि सोते समय आप अपने पास किसी तरह का पंखा या कोई और चीज बेड पर रखकर ना सोएं। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती है।

पूर्वजों की फोटों
आपको बता दें कि आपके घर में जिन लोगों कि मृत्यु हो जाती है। हम अक्सर उनकी फोटो घर में लगाते है। लेकिन ध्यान रहे कि जिस कमरे में आप सोते हैं वहां पर मंदिर ना हो और ना ही बेडरूम में पूर्वजों की फोटों भी नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती है।

हिंसक जानवरों की तस्वीरें
वास्तु का एक पहलू ये भी है कि आपके बेडरूम में और आपके पूरे घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए और किसी युद्ध की तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती ये वास्तु के अनुसार सही नही है।



Click it and Unblock the Notifications