Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो ये वास्तु उपाय दिलाएंगें आपको नौकरी
आपकी जिंदगी में जो सबसे जरूरी ख्वाहिश होती है वो होती है एक अच्छी सी नौकरी की। लोग पढ़ाई करते है और कई तरह के कोर्स भी करते है। बाद में देखा जाता है कि वो लोग एक अच्छी नौकरी की तलाश में भटकते रहते है।
आपको बता दें कि अच्छी नौकरी की चाहत हर किसी इंसान को रहती है। अच्छी नौकरी से आपके आर्थिक स्थिती ठीक होती है साथ ही साथ घर परिवार भी अच्छे से चलता है।
यदि आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही हो या आप नौकरी को बदलना चाहते हैं तो वेद शास्त्रों में बताए गए कुछ अचूक नियमों को अपनाएं। इन उपायों को करने से आपको न सिर्फ अच्छी नौकरी मिलेगी अपितु आपके कष्ट भी दूर हो जाएगें।
इसके कुछ वास्तु दोष भी हो सकते है। आपको आज हम इसी विषय में बताएंगें कि आखिर आप एक अच्छी नौकरी कैसे पा सकते है। आइए जानते है इसके वास्तु टिप्स....

हनुमान चलीसा का पाठ करें
जैसा की आप सभी जानते है कि भगवान हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। जब भी आपको किसी भी तरह की समस्या होती है तो आप इनको याद करते है और ये आपको संकट को हर लेते है। आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आपको इसके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना है।

108 बार करें पाठ
आप युवा है और युवाओं को पूजा पाठ करते हुए बहुत कम देखा जाता है। आपको बता दे कि आपको रोज 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना है। इसके लिए आपको कम से कम दो घंटे लग सकते है पर आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी।

सोमवार को करें ये उपाय
अगर आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है और वो पूरी नहीं हो रही है तो आपको बता दें कि आपको सोमवार के दिन व्रत रखना शुरु करना चाहिए। इससे आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

भगवान शिव को दूध और चावल चढ़ाएं
आपको बता दे कि इसके अलावा आपको सोमवार के दिन भगवान शिव को व्रत के दौरान ही दूध और बिना टूटे चावल चढ़ाने है। इसे एक अचूक उपाय माना जाता है। इसको करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

नींबू का टोटका करें
आपको बता दें कि नीबूं को कई तरह की पूजा और टोटकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी नौकरी के लिए भी आपको नींबू का टोटका करना है। आप जिस भगवान को मानते है या उनकी पूजा करते है तो आपको उनके पास ही ये टोटका करना है।टट

कैसे करें नींबू का टोटका
एक नींबू लें ध्यान रहे नींबू में किसी भी तरह का कोई दाग लगा हुआ ना हो। नींबू एकदम साबुत और स्वच्छ होना चाहिए। अब आप जिस भी भगवान को अधिक मानते हैं उनके चरणों में इस नींबू को रख दें। अब इस नींबू पर गंगा जल डालें और अपने सिर के उपर से सात बार इसे वार लें। इसके बाद इसके बीच में से चार टुकड़ें इस तरह से करें जिससे यह नीचे से जुड़ा हुआ हो। और फिर इस नींबू को चौराहे पर रख दें। इस टोटके को 41 दिन तक लगातार करना है। इस टोटके से नौकरी से संबंधित परेशानी दूर हो जाती है।

मीठा और दही का वास्तु टिप्स
अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है और आप हर बार इंटरव्युय में फेल हो जाते है तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अब जब आप साक्षात्कार के लिए जाएं तो आप घर से दही और कुछ मीठा खाकर जाएं। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

गाय को गुड़ खिलाएं
जब आप घर से साक्षात्कार के लिए निकले तो अपने जेब में आप गुड़ रख लें और रास्ते में जो आपको सफेद गाय तो उसे आप खिला दें। इससे आपको उस साक्षात्कार में सफलता मिलेगी और आपको अच्छी नौकरी मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
