Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
घर में रोज़ हो रहे हैं झगड़े तो करें ये आसान वास्तु उपाय
अकसर लोग दूसरे परिवार को हंसता खेलता देखकर उनकी तरह खुशहाल और सुखी जीवन की कामना करने लगते हैं। अच्छे जीवन की चाह हर कोई करता है इसके लिए पैसों के साथ साथ मानसिक शांति भी बेहद ज़रूरी होती है। लेकिन कई बार हमारे जीवन में सभी सुख सुविधा होने के बाद भी हमें वो ख़ुशी नहीं मिल पाती क्योंकि हमारे गृहस्थ्य जीवन में ही शांति और खुशहाली नहीं होती। रोज़ रोज़ के गृह क्लेश से हमारा जीवन कठिनाइयों से भर जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस क्लेश का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में वास्तु को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के कुछ उपाय करके आप अपने जीवन की कई सारी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के तहत आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं और उनके समाधान भी। आइए जानते हैं कैसे इन वास्तु दोषों को दूर करके आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

1.
घर के उत्तर पूर्वी दिशा में किचन या फिर टॉयलेट होने से हमेशा परिवार में कलह रहता है। परिजनों के बीच अकसर अनबन रहती है इसलिए इस दिशा में भूलकर भी किचन या टॉयलेट न बनवाएं।
2.
घर के दरवाज़े और खिड़कियां पूर्व या फिर उत्तर में होनी चाहिए। दरवाज़े खोलते या बंद करते वक़्त आवाज़ होना बेहद अशुभ माना जाता है इसलिए इस बात का ख़ास ध्यान रखें।

3.
ईशान कोण को बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन अगर आपके घर का ईशान भाग उठा हुआ है तो फिर घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी। इससे पिता और पुत्र का रिश्ता अच्छा नहीं रहता।
4.
अपने पूर्वजों की फोटो को भूलकर भी पूजा घर में देवी देवताओं के साथ न रखें। हमेशा इन्हें दक्षिण दिशा की तरफ दीवार पर टांगे।

5.
घर के उत्तर पूर्वी दिशा में बिजली के उपकरणों को न रखें।
6.
पूजा घर के लिए ईशान कोण ही सबसे अच्छा माना जाता है भगवान का मुख भी इसी दिशा में होना चाहिए।
7.
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए इससे घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

8.
उत्तर या पूर्व में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
9.
घर के प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियां या फिर किचन नहीं होना चाहिए।
10.
उत्तर पूर्व कोने में स्टोर रूम नहीं होना चाहिए। इससे घर की शांति भंग होती है और कई तरह की परेशानियां आती हैं।

11.
बेडरूम में पलंग के ठीक सामने आईना नहीं होना चाहिए।
12.
घर में युद्ध के चित्र, बंद घड़ी, टूटे हुए कांच की चीज़ें भूलकर भी न रखें।
13.
घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने मंदिर नहीं होना चाहिए।

14.
घर की एक भी खिड़की या दरवाज़ा टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
15.
यदि घर में आपको चीटियों का बिल दिखे तो उसके पास आटा डालने से भी आपके गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होंगी और घर में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही ऐसा करने से धन लाभ भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications











