Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Happy Vat Savitri Vrat: अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री पूजा की शुभकामनाएं
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत की बहुत अधिक महत्ता है। विवाहित महिलाओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। वो पूरे साल वट सावित्री व्रत का इंतजार करती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार ये हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
इस व्रत के साथ पौराणिक मान्यता जुड़ी हुई है। इसी दिन सावित्री माता अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर वापस ले आईं थी। वट वृक्ष के नीचे ही सत्यवान को फिर से नया जीवन मिला था। यही वजह है कि महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं और वट वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है।
वट सावित्री व्रत के पवित्र मौके पर आप ये शुभकामनाएं अपनों तक जरूर पहुंचाएं और इस पवित्र दिन पर सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें।

वट सावित्री के पवित्र व्रत पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
वट सावित्री के पवित्र व्रत पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

आर्शीवाद बड़ों का,
प्यार पति का,
दुआएं सबकी,
करुणा मां की,
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,
हम-तुम कभी एक-दूजे से ना रूठें,
हम दोनों 7 जन्म साथ निभाएंगे,
हर पल की मिलकर खुशियां मनाएंगे।
वट सावित्री की शुभकामनाएं।

सौभाग्य, आरोग्य एवं दीर्घायु का वरदान देने वाले वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।
सौभाग्य, आरोग्य एवं दीर्घायु का वरदान देने वाले वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

रखा है व्रत मैंने,
बस एक ख्वाहिश के साथ
लंबी हो उम्र आपकी
और हर जन्म में मिले
हमें एक दूजे का साथ
वट सावित्री की शुभकामनाएं।

न जाने क्यूं रह-रह के,
एक बात हमें बहुत सताती है,
वट सावित्री करती है पत्नी
उम्र पति की क्यूं बढ़ जाती है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज मुझे आपका खास इतंजार है,
ये दिन है वट सावित्री व्रत का,
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है।
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं

दिल खुशियों का आशियाना है,
इसे दिल में बसाए रखना,
पत्नी रखती है व्रत आपके लिए,
आप भी उन्हें जिंदगी भर हंसाए रखना।
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
