Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिए कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
इस महीने कन्या राशि के जातकों को कई उतार-चढ़ाव से गुज़रना पड़ेगा। कई बार आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। काम में किसी भी तरह के विवाद या तकरार से बचें। अपने दिमाग को सही चीज़ों पर लगाने की कोशिश करें।
कई बार ऐसी परिस्थिति आएगी जब आपको दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। निर्णय लेते समय अनिश्चितता पर भी ध्यान दें। नकारात्मक लोगों से दूर रहें वरना ये आपके सम्मान में कमी ला सकते हैं। उनका भार खुद पर ना लें, उन्हें अपने कर्मों का फल मिल जाएगा। महीने के अंत में धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। इससे मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता को भी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। महीने के शुरुआती दिनों में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का असर आपके काम में कोई बड़ा बदलाव ला सकता है। कुछ नया करने में हिचकिचाएं नहीं। तो चलिए जानते हैं कि जून के महीने में कन्या राशि के जातकों के लिए क्या खास है।

सेहत
तनाव और बेचैनी आपको परेशान करेगी। काम में बहुत ज़्यादा व्यस्त रहेंगें इसलिए अपने खाने का भी ध्यान रखें और हेल्दी चीज़ें ही खाएं ताकि आप स्वस्थ रह सकें। पेट विकार हो सकता है इसलिए डॉक्टर से परामर्श कर दवा लें। स्वयं कोई दवा ना लें। अपने वज़न को संतुलित रखने की कोशिश करें। ह्रदय और बीपी से संबंधित परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें।
करियर
इस महीने आपके करियर में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपके पास बहुत सारा काम होगा लेकिन एक समय पर एक ही काम पर ध्यान देंगें तो बेहतर होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आप खुद मुश्किल में फंस सकते हैं। अपनी कोई ज़रूरी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो उसका फल भी आपको मिलेगा।
व्यापार में आप उलझनों को पार करने में सक्षम होंगे। आपको बस अपनी मन की शक्ति से समस्याओं को समझकर उन्हें सुलझाना है। पार्टनर के साथ काम और मुनाफा साझा कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति
इस महीने आपको प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों को महत्व देना है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अच्छा समय है। धोखाधड़ी से बचकर रहें और सतर्क रहें। जीवनसाथी से सही सलाह मिलेगी इसलिए उसे नज़रअंदाज़ ना करें।
यात्रा के अवसर को इंकार ना करें, इससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवहन से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी महीना है।
लव लाइफ
अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत बढ़िया समय है लेकिन इसके लिए आप दोनों ही तैयार होने चाहिए। पार्टनर के साथ व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर कुछ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। इससे आप दोनों एक-दूसरे को समझ पाएंगे। साथी का भावनात्मक सहयोग आपको मज़बूती देगा।
विवाहित जातक अपने साथी को थोड़ा स्पेस देंगे तो उनका रिश्ता खुशहाल बन सकता है। आपको समझना चाहिए कि घर के बाहर भी आपके पार्टनर की एक ज़िंदगी है। रिश्तों के मामले में हमेशा दिल की सुननी चाहिए।
शुभ रंग: लाल और महरून
शुभ अंक: 3 और 7



Click it and Unblock the Notifications