Latest Updates
-
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय
कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा मई 2018

कन्या राशि के जातक परफैक्ट, साफ दिल और साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखने वाले होते हैं। ये हमेशा खुश रहना चाहते हैं और इनके साथ दूसरे भी खुश रहते हैं। ये धैर्यवान, केयरिंग और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ये अपने उसूलों पर चलते हैं।
कन्या राशि के लोगों को जान लेना चाहिए कि मई का महीना उनके लिए क्या खास लेकर आया है। आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको ज्योतिषाचार्यों द्वारा बताए गए कन्या राशि के जातकों के लिए मई माह के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं।
तो चलिए जानते हैं कि मई 2018 में कन्या राशि के जातकों के लिए क्या खास है।

सेहत
21 मई के बाद आपकी सेहत खराब रह सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको काम से ब्रेक भी लेते रहना चाहिए। हालांकि, इस महीने किसी गंभीर रोग के योग नहीं हैं।

करियर
इस महीने करियर में भी कोई ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। आप जल्दी मुनाफा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता अपना सकते हैं। आपको इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। कई बार ऐसी परिस्थिति आएगी जब आपको लगेगा कि आपके प्रयास पूरी तरह से विफल हो रहे हैं। धैर्य से काम लें और अच्छे समय का इंतज़ार करें।

आर्थिक स्थिति
प्रोफेशनल लाइफ के लिए सकारात्मक समय नहीं है। आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय आपको थोड़ा संभलकर रहना है और धैर्य बनाए रखें।

लव लाइफ
इस महीने आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कुछ गलत हो रहा है तो आपको झगड़ा करन की बजाया अपने पार्टनर से आराम से बैठकर बात कर उस मुद्दे को सुलझाना है। वहीं जीवनसाथी के साथ घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक जागरूकता से आपके मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग और तिथि
इस राशि के लिए मई के महीने में शुभ अंक हैं : 16, 29, 79, 80 और 90.
शुभ तिथि है : 4, 5, 14, 15, 16, 23, 24.
शुभ रंग है हरा और नीला।



Click it and Unblock the Notifications











