Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
विष्णु पुराण में बताई गई है महिलाओं की ये 12 विशेषताएं
विष्णु पुराण में भगवान विष्णु ने महिलाओं के शारीरिक विश्लेषण के आधार पर बताई है 12 खूबियां।
विष्णु पुराण में भगवान विष्णु ने महिलाओं की शारीरिक विशेषता के आधार पर 12 भागों में महिलाओं का विश्लेषण किया है।
इस विश्लेषण में उन्होंने महिलाओं के शारिरीक विशेषताओं के आधार पर उनके चरित्र और भाग्य के बारे में बतलाया है।आइए जानते है क्या है ये विशेषताएं-

1. गोल चेहरे वाली
भगवान विष्णु के अनुसार, यदि किसी महिला का चेहरा गोल होता है और उसकी नाभि दायीं और झुकी हुई है वो आगे जाकर भाग्यशाली होती है और एक प्रसिद्धि प्राप्त करती है।

2. चमकदार त्वचा वाली
यदि किसी महिला की त्वचा चमकदार होती है और उसके हाथ कमल की पंखुड़ियों की तरह नर्म और मुलायम होते हैं तो वह नर्म स्वभाव वाली होती है और रिश्ते में दूसरे के प्रति समर्पित होती है।

3. सूखे और प्रबल बालो वाली
यदि किसी महिला के बाल सूखे और प्रबल होते हैं, साथ ही यदि उसकी आंखें उभरी हुई होती हैं तो वह छोटी उम्र में ही विधवा हो जाती है।

4. चांद से चेहरे वाली
कोई महिला जिसका चेहरा पूरे चाँद की तरह गोल होता है, जिसका तेज उगते सूरज सा होता है, ऐसी महिला एक खुशनुमा और शांत जीवन जीती है।

5. उलझी रेखाएं हो जिसकी हथेलियों में
यदि किसी महिला की हथेलियों पर उलझी सी रेखाएं होती हैं तो वह उलझी हुई और परेशान ज़िंदगी जीती है। और यदि, उसकी हथेलियों पर रेखाएं कम होती हैं तो उसे कुछ समय गरीबी में रहना पड़ सकता है।

6. गुलाबी रेखा वाली
यदि हथेली की गुलाबी रेखाएं उसकी सुखी, आनंददायक और खुशहाल ज़िंदगी को दिखाती हैं जबकि काली रेखाएं दर्शाती हैं कि वो अपना जीवन एक दासी की तरह गुजारेगी।

7. चक्र जाल या बने हो हथेली में
यदि किसी महिला के हाथ पर 'चक्र', जाल या कान की बाली की आकृति बनी हुई है तो इसका मतलब है कि वो एक प्रशंसनीय बच्चे को जन्म देगी और एक शासक की तरह राज करेगी।

8. छाती पर बाल हो तो
यदि किसी महिला की छाती पर बाल होते हैं और साथ ही उसका नीचे का होंठ फूला हुआ होता है तो यह उसके पति के लिए दुर्भाग्य की निशानी है।

9.गजरे या माला जैसे निशान हो
यदि किसी महिला की हथेली पर गजरे या माला जैसा निशान होता है तो उसका विवाह अपने से बड़े खानदान में होता है।

10. गोलाकार नाभि वाली
यदि किसी महिला की गोलाकार नाभि होती है और उसके आस-पास बादामी या हल्के भूरे रंग के बाल होते हैं तो उसका जीवन गरीबी में या साधारण सा ही रहता है, फिर चाहे उसका जन्म किसी शाही परिवार में हुआ हो।

11. पैरो की अंगुलिया
किसी महिला के पैर की छोटी अंगुलियाँ और बड़ी अंगुलियाँ चलते समय ज़मीन को नहीं छूती हैं तो वो दूसरों के लिए सार्थक जीवन जीती है।

12. सुंदर और चमकदार आंखे हो
इसी तरह, सुंदर और चमकदार आंखें इशारा करती हैं कि उसे भाग्य का साथ मिलेगा वहीं नाजुक त्वचा खुशहाल विवाहित जीवन दर्शाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications