Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
JUNE 2020: इस महीने आएंगे गुप्त नवरात्र और निकलेगी जगन्नाथ यात्रा, देखें त्योहारों की लिस्ट
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण लोगों को अपने घरों में ही कैद होना पड़ गया है। सब यही प्रार्थना कर रहे हैं कि स्थिति जल्दी ठीक हो जाए और वो निश्चिंत होकर घर से बाहर कदम रख सकें।

जून का महीना आ ही गया है। आज हम आपको जून 2020 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में बताएंगे। ये महीना भक्तों के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इसमें दो एकादशी पड़ रही हैं। इसके अलावा गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा भी जून महीने में ही पड़ रही है। आइए जानते हैं इनकी तिथियां।

1 जून 2020: गंगा दशहरा और मां गायत्री प्रकटोत्सव
हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आयी थीं। इस दिन गंगा स्नान करने का खास महत्व है। इसी दिन मां गायत्री का पूजन भी किया जाएगा।

2 जून 2020: निर्जला एकादशी और भीमसेनी एकादशी व्रत
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस एक एकादशी को सच्चे मन से कर लेने से व्यक्ति को सभी एकादशी व्रतों का पुण्य मिल जाता है।

5 जून 2020: वट सावित्री, ज्येष्ठ स्नान दान पूर्णिमा, संत कबीर जयंती
देश के कई हिस्सों में वट सावित्री का व्रत अमावस्या के दिन किया जाता है, वहीं कई राज्यों में ये व्रत पूर्णिमा के दिन रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करके बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दिन कबीर जयंती भी मनाई जाएगी।

13 जून 2020: शीतलाष्टमी बसौरा
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतलाष्टमी बसौरा त्योहार मनाया जाएगा।

17 जून 2020: योगिनी एकादशी
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी या शयनी एकादशी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और उसे सुख की प्राप्ति होती है।

19 जून 2020: मासिक शिवरात्रि
हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि की पूजा की जाती है। यह दिन भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से उपवास रखने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

21 जून 2020: आषाढ़ अमावस्या
21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भारत में भी नजर आएगा। इसे कंकण सूर्यग्रहण के नाम से भी पुकारा जा रहा है।

22 जून 2020: गुप्त नवरात्रि
चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा साल में दो और नवरात्रि आती है जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। माता के ये नौ दिन तंत्र विद्या और साधना में रूचि रखने वाले लोगों के लिए काफी अहम माने जाते हैं।

23 जून 2020: जगन्नाथ रथ यात्रा
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को दुनियाभर में मशहूर जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकलती है। हर साल इसका आयोजन उड़ीसा के पुरी में किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
