Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कोरोना काल में क्रिसमस का जोश न होने दें कम, इन आईडिया के साथ करें सेलिब्रेट
क्रिसमस आने में भले ही अभी एक महीना है, मगर इसे लेकर उत्साह और इस खास दिन की तैयारी हर बार की तरह काफी पहले शुरू हो चुकी है।

हालांकि इस वर्ष कोरोना के कारण सभी त्योहारों के रंग थोड़े फीके जरूर रहे हैं, पर इस सीज़न में आने वाले ये त्योहार ही कोरोनाकाल के दौरान छाई मायूसी को एक हद तक दूर करने में सफल होंगे। इस साल क्रिसमस में भले ही बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे से मिल न पाएं, मगर ऐसे कई और तरीके हैं जिनसे आप अपने क्रिसमस को हर साल की तरह इस बार भी शानदार ढंग से मना सकते हैं।

कम लोगों की हाउस पार्टी
इस बार कोरोना महामारी के कारण दुनिया के हर हिस्से में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदियां लगी हुई हैं। ऐसे में कम लोगों के साथ एक कोज़ी सी पार्टी करना अच्छा सुझाव है। कम लोगों के साथ घर पर ही खाना तैयार किया जा सकता है, साथ में कुकीज़ बेक कर सकते हैं और क्रिसमस जिंगल्स गा सकते हैं। अच्छे गानों, खाने के बेहतरीन मेन्यू, थोडा डांस और अपने ख़ास लोगों के साथ गपशप आपकी क्रिसमस हाउस पार्टी को बेहतरीन बना सकते हैं। साथ ही इस हाउस पार्टी को आप किसी थीम पर भी आधारित कर सकते हैं जिससे पार्टी का मज़ा और भी बढ़ जाएगा।

बॉनफायर पार्टी
क्रिसमस पार्टी में ठंड का होना तो लाजमी है, ऐसे में आप अपनी हाउस पार्टी में घर के पीछे या फिर छत पर एक बॉनफायर को शामिल कर सकते हैं और अपनी पार्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रहे कि इस पार्टी में कम एवं बेहद खास लोगों को ही शामिल करें और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन्स का पालन करने में किसी तरह की ढील न बरतें।

ऑनलाइन पार्टी
हम सभी जानते हैं कि कोरोना दौर में हम सभी अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पास होकर भी काफी दूर हो गए हैं। अब सभी ने मिलने की नई जगह तलाश ली है और वो है ऑनलाइन प्लेटफार्म। ऐसे में क्रिसमस भी इन्हीं ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर आयोजित की जा सकती है। साथ में क्रिसमस जिंगल्स और गानों का मज़ा लेना, कुछ ऑनलाइन गेम खेलना और डांस कॉम्पटीशन जैसी चीजों की मदद से ऑनलाइन पार्टी को भी रोमांचक और मज़ेदार बनाया जा सकता है।
इन तरीकों से आप अपनी क्रिसमस पार्टी में जान डाल सकते हैं और कोरोना के इस संघर्ष भरे दौर में अपने और अपनों के लिए कुछ पल खुशियों के निकाल सकते हैं।
मैरी क्रिसमस



Click it and Unblock the Notifications
