Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने दांतों के आकार से जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़े कुछ गहरे राज
हाथों की लकीरें हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है, इसके अलावा हमारे माथे पर भी रेखाएं होती हैं जो हमारे व्यक्तित्व और हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। क्या आप जानते हैं कि आपके दांत भी आपके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। जी हां आपके दांत भी आप से जुड़े कई राज़ खोल सकते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के दांतों के आकार और उनकी बनावट के आधार पर उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। यहां तक की आपके दांतों की संख्या से भी बहुत सारी बातें पता चल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपके दांत आपके बारे में क्या कहते हैं।

दांतों से जानें उम्र
जी हां आपके दांतों से भी आपकी उम्र का पता लगाया जा सकता है, फिर चाहे आपके चेहरे पर जितना भी ग्लो क्यों न हो। अगर आपके किनारे के दांत गोल शेप में हैं तो आपकी उम्र ज्यादा नहीं है, वहीं यदि आपके सामने के दांत स्क्वायर शेप में हैं तो ये आपकी बढ़ती उम्र की ओर इशारा करते हैं।

32 दांत वाले लोग
माना जाता है कि जिस व्यक्ति के 32 दांत होते हैं उसकी कही हुई अच्छी बुरी कोई भी बात अक्सर सच हो जाती है। ऐसे लोगों को सोच समझकर ही अपनी बात कहनी चाहिए। इसके अलावा 32 दांत वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।

नुकीले दांत
अगर किसी व्यक्ति के किनारे के दांत नुकीले हैं तो वह बड़ा गुस्सेल स्वभाव का माना जाता है। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। हालांकि इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है।

अनार के दाने के जैसे दांत
इस तरह के दांत वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये जीवन के सारे सुख भोगते हैं।

बाहर की तरफ निकले दांत
अगर किसी व्यक्ति के दांत थोड़े ऊंचे हैं खासतौर पर यदि वह एक महिला है तो इस तरह की औरतों को काफी बातूनी कहा जाता है। ये अपनी बात के आगे किसी की नहीं सुनती। इनका मूड स्विंग भी काफी होता है। कब किस बात पर यह खुश हो जाएं और कब नाराज कुछ कहा नहीं जा सकता।

साफ सुथरे सफेद दांत
ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। यह काफी मेहनती भी होते हैं। अपने व्यवहार से यह लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन्हें दोस्त बनाना बहुत पसंद होता है। इस तरह के लोग बेहद भावुक भी होते हैं और बिना सोचे समझे किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं।

दांत पीसने की आदत
यदि किसी व्यक्ति को दांत पीसने की आदत है तो ऐसा व्यक्ति काफी परेशान माना जाता है। इस तरह के लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। यह अपने मन की बात मन में ही रखते हैं और जल्दी किसी से शेयर नहीं करते। इनकी यह आदत इनकी परेशानी और बढ़ा देती है।



Click it and Unblock the Notifications
