Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सपने में शिवलिंग या सांप दिखे तो क्या है इसका मतलब

कहते हैं कि सपने अक्षरों के समान होते हैं जो अचेतन मन से देखे गए होते हैं। अगर इनकी सही ढंग से पहचान कर ली जाए तो हम इनके कहने का मतलब साफ समझ सकते हैं। सपने अच्छे-बुरे कई प्रकार के होते हैं।
READ: क्या आप जानते हैं भगवान शिव से जुड़ी ये 10 बातें
सपने हर किसी को आते हैं, किसी को अपनी जिंदगी से जुड़े सपने आते हैं, किसी को डरावने सपने दिखते हैं, किसी को पेड़-पौधे, जानवरों के सपने दिखते हैं।
बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सपने में भगवान शिव से संबंधित चीज़ों के सपने दिखते हैं। कहने का मतलब है कि शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या फिर कभी कभी तो खुद शिव और पार्वती जी भी सपने में दिखाई देते हैं।
READ: सपने में अगर दिखे मौत तो क्या है इसका मतलब
अगर आपको आध्यात्मिक सपने आते हैं तो इसका मतलब है कि आपके विचार हर किसी के लिये सकारात्मक हैं। क्या आप अक्सर अपने सपने में भगवान शिव को देखते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे भी कोई बड़ी चीज़ छुपी हुई है, जिसका जिक्र आज हम यहां करने वाले हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में...

सपने में शिवलिंग देखना
यह सपना आपको ध्यान में लीन होने के लिये बोलता है। पूर्व जन्म में जिसने शिव जी को देखने या पूजा करने की इच्छा रखी हों, उनके लिये यह सपना एक संदेश की तरह है। ध्यान लगाने से शिव जी को स्पष्ट देखा जा सकता है। सपने में शिवलिंग देखा है तो इसका मतलब है कि आपकी जीत होगी, परेशानियां मिटेंगी और धन बढ़ेगा। यानी आप हर कार्य में विजयी होंगे।

शिव-पार्वती को एक साथ देखना
इस सपने का अर्ध है कि नए अवसर आपके दरवाजे पर हैं। जल्द ही आपको लाभ, यात्रा, भोजन और खाद्यान्न की प्राप्ती, धन और बहुतायत की खबर सुनने को मिल जाएगी। शिव और पार्वती को एक साथ देखना काफी अच्छा शगुन है।

तांडव करते हुए शिव जी को देखना
यह आक्रामकता और जुनून का संकेत है। अगर ऐसा सपना आए तो इसका मतलब है कि आपकी सभी समस्याएं जल्द ही जाने वाली हैं। साथ ही आपको धन लाभ होगा लेकिन थोड़ी महनत करनी पड़ेगी।

शिव जी का मंदिर दिखे तो
इस सपने का मतलब है कि आपको दो लड़कों की संतान के रूप में प्राप्ती होगी। इसका यह भी मतलब हो सकता है कि आप किसी बीमारी से जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अगर किसी को माइग्रेन या सिरदर्द की शिकायत रहती है और वह सपने में शिव जी के मंदिर को लोहे में बदलता हुआ देखता है तो उसकी यह बीमारी भी ठीक हो जाएगी।

शिव जी का त्रिशूल देखना
यह सपना आपके पूर्व जन्म, इस जन्म और आगे के जन्म से कोई नाता रखता है या फिर इस सपने का आपके जन्म, जीवन और मृत्यु की पीड़ा से कोई संबंध है। त्रिशूल आपको सभी पीड़ा और समस्याओं से राहत दिलाएगा। इसलिये यह एक अच्छा शगुन है वाला सपना है।

शिव जी का चांद
शिव जी के सिर पर लगा हुआ चाँद ज्ञान का प्रतीक है। यह सपना आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिये दिखाई दे रहा है। इसका कोई न कोई रिश्ता आपकी एजुकेशन से संबंधित हो सकता है।

शिव जी की तीसरी आंख देखना
शिव जी की तीसरी आंख सतर्कता और जागरूकता के विषय में बताती है। यह सपना आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन का संकेत दे रहा है।

शिव जी का डमरू
शिव जी का डमरू ध्वनि का प्रतीक है। इसका सपना देखा है, तो आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।

शिव के सिर से गंगा नदी का बहना
गंगा का मतलब है ज्ञान, यानी जो आपकी आत्मा को पवित्र कर दे। सिर हमेशा ज्ञान का प्रतीक होता है। जबकि दिल प्यार का प्रतीक माना जाता है। अगर आपने सपने में देखा हो कि मां गंगा, शिव जी के सिर से बह रही हों, तो इसका मतलब है कि आपको प्यार, ज्ञान और समृद्धि प्राप्त होगी।

सांप दिखना
सांप उन लोगों को भी दिखते हैं जिनको पैसा और फायदा मिलने वाला होता है। अगर कोई भी सांप फन फैलाए हुए हो ओर आप उसको पिछे कि ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके साथ नाग देवता का आशिर्वाद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
