Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Merry Christmas 2022: मैरी और हैप्पी क्रिसमस में क्या है अंतर?

25 दिसंबर यानि क्रिसमस आने ही वाला है। सबको बेसब्री से इस दिन का इंतजार है। लोगों ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट लेना भी शुरू कर दिया है। स्कूल, कॉलेजों में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी भी शुरू कर दी है। क्रिसमस वैसे तो ईसाइयों का त्योहार है, लेकिन इसे दुनियाभर में मनाया जाता है। ये त्योहार साल का आखिरी त्योहार है, और बच्चों के फेवरेट फेस्टिवल में से भी एक है। क्योकि इस त्योहार के दिन बच्चों को उनकी पसंद के तोहफे मिलते हैं। दिपावली और होली की ही तरह क्रिसमस पर भी लोग एक दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन बाकी त्योहारों की तरह इसे हैप्पी क्रिसमस बोलकर विश नहीं किया जाता है। बल्कि लोग मैरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये आया है कि क्रिसमस को हैप्पी क्रिसमस की जगह मैरी क्रिसमस क्यों कहा जाता है। इन दोनों शब्दों में क्या फर् है। आइए जानते हैं इन दोनों शब्दों का अर्थ क्या है? मैरी क्रिसमस क्यो कहा जाता है?
अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और अंग्रेजी भाषा से मिलकर बनाया गया है। जिसे आम भाषा में हैप्पी ही कहा जाता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो मैरी शब्द का अर्थ खुशी से ही होता है। लेकिन क्रिसमस के दिन लोग हैप्पी की जगह मैरी शब्द का यूज करते हैं। पहली बार मैरी शब्द 16वीं में सामने आया। जिसके बाद ज्यादातर लोग हैप्पी के स्थान पर मैरी का यूज किया जाता है।
1843 में चार्ल्स डिकेन के नोवल में 'ए क्रिसमस कैरोल' के विमोचन के साथ मैरी ग्रीटिंग को लोकप्रिय बनाया गया। जिसके बाद लोग हैप्पी की जगह मैरी शब्द का उपयोग ज्यादा करने लगे। अमेरिका में क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के लिए मैरी क्रिसमस का इस्तेमाल किया जाने लगा।
भले ही आज के समय में मैरी क्रिसमस ज्यादा प्रचलन में हैं, लेकिन इंग्लैंड में आज भी कई लोग मैरी के स्थान पर हैप्पी क्रिसमस कहकर ही एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इन दोनों शब्दों का अर्थ एक ही है। फिर चाहे आप हैप्पी बोले या मैरी क्रिसमस कहकर अपनों को ग्रीट करें।



Click it and Unblock the Notifications
