Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
शनिवार को इन चीज़ों को खाने से करें परहेज़, वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज़
न्याय के देवता शनिदेव सभी को उनके अच्छे बुरे कर्मों के फल देते हैं जैसे जिसके कर्म वैसा उसको फल। यदि शनिदेव किसी पर प्रसन्न हो जाते हैं तो उस मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है लेकिन अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो फिर आपका जीवन नरकीय हो जाता है। इसलिए यदि आपकी कुंडली में शनिदोष है तो फिर आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ख़ास तौर पर शनिवार के दिन क्योंकि शनिवार शनिदेव का दिन माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि शनिवार के दिन किन चीज़ों का सेवन करने से शनिदेव अप्रसन्न होते हैं और उनके प्रकोप से व्यक्ति को धन हानि होती है साथ ही उसके सभी बनते हुए कार्य भी बिगड़ जाते हैं।
1. आम का अचार
2. दूध या दही
3. मसूर दाल
4. लाल मिर्च
5. शराब
6. सरसों का तेल
7. काला तिल

1. आम का अचार
शनिवार के दिन भूलकर भी खट्टे का सेवन नहीं करना चाहिए खासतौर पर आम के अचार का क्योंकि शनिदेव को खट्टी और कसैली चीज़ें बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर आप शनिवार के दिन इस तरह की चीज़ें खाते हैं तो निश्चित रूप से आपको धन की हानि होगी।

2. दूध या दही
शनिवार के दिन भूलकर भी सादे दूध या दही का सेवन न करें। यदि आपको दूध पीना है या फिर दही खाना है तो इसमें थोड़ा गुड मिला लें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपके ज़रूरी कामों में बाधा आएगी और मुमकिन है आपके बनते हुए काम बिगड़ जाएं।

3. मसूर दाल
शनिवार के दिन आप अन्य किसी भी दाल का सेवन कर सकते हैं। केवल मसूर दाल को खाने से आपको बचना होगा। इस दिन मसूर दाल खाने से मंगल प्रभावित होता है जिससे शनिदेव की क्रूर नज़र बढ़ती है जिसके कारण आपके घर में दरिद्रता का वास होता है और आर्थिक परेशानियां भी आती हैं।

4. लाल मिर्च
शनिवार को लाल मिर्च खाने से शनिदेव का क्रोध और भी बढ़ता है और उनके प्रकोप से बचना मुश्किल हो जाता है इसलिए भूलकर भी खाने की चीज़ों में शनिवार को लाल मिर्च का प्रयोग न करें।

5. शराब
यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ नहीं है तो इस दिन शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इससे शनिदेव का क्रोध बढ़ता है और आपके साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है।

6. सरसों का तेल
शनिदेव को सरसों का तेल बहुत पसंद है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि दोष होता है तो उसे हर शनिवार को सरसों का तेल का दीपक शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। इससे शनिदोष समाप्त होता है और शनिदेव की कृपा बरसती है इसलिए शनिवार को सरसों के तेल में खाना न बनाएं तो बेहतर होगा।

7. काला तिल
चूंकि काले तिल का प्रयोग शनिदेव की पूजा में किया जाता है इसलिए इस दिन इसे खाना निषेध माना गया है। शनिवार को काला तिल खाना शनिदेव का अपमान माना जाता है। यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो काले तिल का लडडू इन्हें शनिवार को ज़रूर चढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications