Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मंदिर में भगवान पर चढ़ा फूल मिलने पर क्या करते हैं आप?
आप मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं और ऐसा कई बार हुआ होगा कि वहां मौजूद पंडित ने आपको भगवान के चरणों पर चढ़ाया हुआ फूल दिया होगा। किसी भी दूसरे तरीके से यदि आपको भगवान पर चढ़ाया फूल मिले तो वह प्रभु के आशीर्वाद के समान है। ये अच्छे वक्त का संदेश देता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मंदिर में चढ़ाया फूल या फिर फूलों की माला ही आपको मिल जाए तो उसका क्या करना चाहिए? आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं।

अलग अलग है नियम
भगवान के चरणों पर रखा फूल मिलने से हर कोई प्रसन्न हो जाता है। व्यक्ति को लगता है कि प्रसाद के साथ आए इस फूल से प्रभु का सीधा आशीर्वाद उन्हें मिला है। लेकिन उन्हें इस बात कि जानकारी नहीं होती है कि कुछ समय बाद इसका क्या करना है, खासतौर पर तब जब ये सूखने लग जाते हैं। दरअसल इन्हें घर में रखने और ना रखने, दोनों के लिए ही अलग अलग नियम है। मंदिर में मिले फूल और प्रसाद को लोग घर तो ले आते हैं लेकिन दो या तीन दिन बाद जब ये सूख जाते हैं तब समझ नहीं आता कि आखिर इसका क्या किया जाए।

घर की अलमारी में रखें
ऐसे लोगों की संख्या बहुत है जो इन फूलों को अशुभ मानते हैं और इन्हें किसी पेड़ के नीचे या फिर कहीं साइड में रख देते हैं। वहीं बहुत सारे लोग इन फूलों को संभालकर रखते हैं। अब से आप कभी भी मंदिर जाएं और वहां के पंडित से आपको भगवान पर चढ़े फूल या फूलों की माला मिले तो उसे सबसे पहले घर की उस अलमारी में रखें जहां आपने अपना धन और गहने आदि रखे हैं।

लाल कपड़े की पोटली में रखें
अगर प्रसाद में भी फूल मिल जाए तो उसे भी तिजोरी में रखें। मगर ये फूल सूखने के बाद बिखर जाते हैं। ऐसा होने से बचने के लिए इन फूलों को लाल रंग के कपड़े में पोटली बनाकर रखें। इस पोटली को हमेशा घर की तिजोरी या फिर पूजा स्थल पर ही रहने दें। लोगों की ये आस्था है कि भगवान पर चढ़ाए फूलों के साथ ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होने लगती है।

सूंघने के बाद रख दें
यदि कभी यात्रा करने के दौरान आपको मंदिर जाने का मौका मिले और वहां आपको भगवान पर चढ़ाया फूल मिले तब सबसे ज्यादा दुविधा होती है। यात्रा के दौरान उन फूलों को संभाल कर रखने का साधन नहीं बन पाता है। ऐसी स्थिति में आप उन फूलों को अपने हाथों में लें और सूंघे तथा सूंघने के बाद आप उन फूलों को किसी पेड़ की जड़ या फिर नदी या किसी जलाशय में प्रवाहित कर दें।
दरअसल ऐसा माना जाता है कि सूंघने से आप उस फूल में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर लेते हैं। अगर आप उस फूल को घर तक लाना ही चाहते हैं तो सफ़ेद कागज में उसे लपेटकर रख लें। उस फूल के माध्यम से प्रभु का आशीर्वाद मिलता रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
