Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बोल्ड होती है रेड लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां, जानें क्या कहता है आपका शेड आपके बारे में
लिपस्टिक ना सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आपकी पर्सनेलिटी से जुड़ी बहुत सारे पहलूओं को उजागर भी करती है। हर लड़की का कोई ना कोई पसंदीदा शेड होता है जिसे वो आए दिन लगाना पसंद करती है। आपका यहीं पसंदीदा शेड आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता देता है। यहां जानिए लिपस्टिक का कौन-सा शेड आपके बारे में क्या बताता है।

पिंक लिपस्टिक
पिंक लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़किया काफी विश्वसनीय होती हैं और दिल से काफी मासूम भी होती हैं। आप बहुत ही ज्यादा फ्रैंडली नेचर की होती है और आपको सबके साथ हंसी-मजाक करना पसंद होता है।

न्यूड कलर
आजकल न्यूड कलर लिपस्टिक बहुत ट्रेंड में हैं। जो महिलाएं अक्सर इन शेड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वो बहुत ही एक्सपैरिमेंटल नेचर की होती है। ये थोड़ी सी शर्मिली होती है लेकिन हमेशा खुद को स्मार्टली और एक्टिव तौर पर प्रजेंट करती हैं। ऐसी महिलाएं जिंदगी खुलकर जीने में विश्वास करती हैं।

प्लम लिपस्टिक
प्लम लिपस्टिक बताती है कि आप काफी महत्वकांक्षी हैं और चैलेंज लेने से नहीं डरती हैं। जिस तरह से बाकी शेड से ये काफी अलग होता है ठीक इसी तरह इसे पसंद करने वाली लड़कियां औरों से बेहद अलग होती हैं।

रेड लिपस्टिक
अगर आपको रेड लिपस्टिक पसंद है, तो इसका मतलब है कि आप काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट नेचर की हैं। आप अपने रंग-रूप को लेकर पूरी तरह सहज रहती हैं। आपको लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना पसंद हैं।

ब्राउन लिपस्टिक
ब्राउन लिप कलर पसंद करने वाली लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। ये चीजों की गहराई में जाना पसंद करती हैं और कोई भी फैसला लेने से पहले हर चीज की जांच परख करके आगे बढ़ती हैं।

ऑरेंज लिपस्टिक
ऑरेंज लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी मजाकिया और एनर्जी से भरी होती हैं। आप लाइफ को पूरे मजे के साथ जीने में यकीन करती हैं।

मोव लिप कलर
मोव लिप कलर वाली लड़कियां काफी रहस्मयी होती हैं। उन्हें समझना बेहद मुश्किल होता है। ये चीजों को काफी सीमित रखती हैं।

पीच कलर
पीच कलर लगाने वाली लड़कियां अपनी लाइफ को लेकर काफी सीरियस होती हैं। ये शांत और शर्मीली नेचर की होती हैं और दूसरों की लाइफ में टांग अड़ाना इन्हें पसंद नहीं होता है।

पर्पल लिपस्टिक
पर्पल लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी इमोशनल किस्म की होती हैं। लेकिन वक्त आने पर वो परिस्थितियों का मजबूती से सामना करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
