Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
दीवाली की रात कहां-कहां रखने चाहिये दीये
दीवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। दीवाली प्रकाश का भी त्योहार है, इस दिन अंधेरे पर प्रकाश की जीत हुई थी। दीवाली की रात हर कोई मांता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने के बाद घरों में घी या तेल के दिये जला कर पूरे घर को रौशन बनाता है। इन दियों के साथ साथ एक बड़ा सा दिया माता लक्ष्मी के सामने भी रखा जाता है, जो कि पूरी रात जलता रहता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है कि दीपावली की रात को घर में कहां कहां दीपक रखना चाहिये? अगर नहीं, तो पढ़िये और जानिये कि इस दीपावली दिये कहां कहां रखें और किस तरह से खुश करें माता लक्ष्मी को। सुरक्षित और खुशहाल दिवाली के 10 उपाय

दीपावली की रात्रि घर में कहां-कहां दीपक रखना चाहिए-
1. दीपावली की रात्रि घर के मुख्यद्वार की चौखट के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए।
2. घर के आंगन में दीपक रखना चाहिए। ध्यान रहें दीपक बुझने न पायें।
3. हमारे घर के आस-पास वाले चैराहे पर भी दीपक जलाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।
4. घर के पूजा कक्षा में पूरी रात्रि दीपक जलना चाहिए।
5. घर के आस-पास यदि कोई मंदिर है तो वहां पर भी दीपक जलना चाहिए।
6. दीपावली की रात्रि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
7. घर के बेडरूम में दीपक में कपूर जलाकर रखने से दाम्प्त्य जीवन मधुर बना रहता है।
8. किसान वर्ग अन्न भण्डार में एंव जहां पर जानवर बांधे जाते हो उस स्थान पर भी दीपक जलायें।



Click it and Unblock the Notifications
