Latest Updates
-
Dry Style Chana Dal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और खिली-खिली दाल -
Kanwar Yatra 2026: इस साल कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? नोट कर लें भोलेनाथ को जल चढ़ाने की सही तारीख -
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन -
Agra Style Crispy Imarti Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती -
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका -
क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच -
जब बाबा को ट्रेन से उतारा तो वहीं रुक गई रेल! नीम करोली बाबा के चमत्कार की कहानी, जिसने अंग्रेजों को झुकाया -
शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, संकटों से बचने के लिए आजमाएं ये 5 जादुई टोटके
किस दिन कौन सा सामान खरीदना आपके लिए होगा लकी, देखें लिस्ट
शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता लेकिन क्या आप यह जानते हैं की आपकी खरीदारी से भी आपका गुड़ लक और बैड लक जुड़ा हुआ है। जी हां, कई बार शॉपिंग करते वक़्त हम इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते कि हम कौन सी चीज़ किस दिन खरीद रहे हैं और भूलवश ऐसी वस्तु की खरीदारी कर लेते हैं जो उस दिन घर पर लाना अनलकी होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप दिन के अनुसार शॉपिंग करके अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन सी चीज़ खरीदनी चाहिए।

रविवार
इस दिन अगर आप लाल रंग की वस्तुएं खरीदेंगे तो आपके लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा जैसे लाल रंग का पर्स, गेहूं आदि। रविवार के दिन भूलकर भी आप लोहा या इससे बनी चीज़ों को न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता आती है।

सोमवार
भगवान शिव को समर्पित इस दिन आप चावल, डेयरी उत्पाद, बर्तन आदि जैसी चीज़ें खरीदें आपका गुडलक बना रहेगा। इसके अलावा सोमवार का दिन कंप्यूटर, मोबाइल या फिर स्टेशनरी से जुड़ी चीज़ें खरीदने के लिए शुभ नहीं होता है इसलिए ऐसी चीज़ों को इस दिन न ही खरीदें तो अच्छा होगा।

मंगलवार
मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान को समर्पित होता है और इन्हे लाल रंग बहुत ही प्रिय है इसलिए मंगलवार के दिन आप लाल रंग की वस्तुएं ही खरीदें जैसे लाल वस्त्र या फिर किचन का कोई समान। इस दिन आप कोई नयी संपत्ति भी खरीद सकते हैं। भूलकर भी मंगलवार के दिन जूते या फिर लोहे के सामान की खरीदारी न करें।

बुधवार
बुधवार को स्टेशनरी या फिर कला से जुड़ी वस्तुएं खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश और विद्या की देवी माँ सरस्वती का होता है इसलिए ऐसी चीज़ों को इस दिन घर में लाना अच्छा होता है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को चावल, बर्तन, एक्वेरियम आदि चीज़ों की खरीदारी से बचें।

बृहस्पतिवार
इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी चीज़ें जैसे, लैपटॉप, कंप्यूटर जैसी चीज़ों को खरीदना बेहद शुभ होता है। साथ ही अगर आप बृहस्पतिवार को प्रॉपर्टी भी खरीद रहे हैं तो भी यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आँखों से जुड़ी चीज़ें जैसे चश्मा, काजल या फिर कोई नुकीली या धारदार चीज़ खरीदने से आपको इस दिन बचना होगा।

शुक्रवार
धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित इस दिन आप घर या दफ्तर के साज सजावट की चीज़ें खरीद सकते हैं। इसके अलावा पर्स, बेल्ट, जूते या सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी इस दिन खरीदना शुभ होता है लेकिन पूजा पाठ या किचन की चीज़ें इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए।

शनिवार
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव का होता है और यह बहुत जल्द ही क्रोधित हो जाते हैं इसलिए नमक, सरसों का तेल, चमड़े से बनी चीज़ें भूल कर भी न खरीदें। शनिवार के दिन मशीन, औज़ार, फर्नीचर, परदे आदि जैसी चीज़ें खरीदना बहुत ही शुभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications