Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
घर में बिल्ली का आना इसलिए होता है अशुभ
जब भी हम कोई नया काम करने जाते हैं तो उसके लिए सबसे पहले हम कोई शुभ समय देखते हैं। हमारे देश में आज भी बहुत सारे लोग शगुन-अपशगुन को मानते हैं। वैसे तो ऐसी बहुत सी बातें हैं जिन्हें हम अशुभ मानते हैं, जिसमें से एक है कहीं बाहर जाते वक़्त बिल्ली का रास्ता काटना। जब भी बिल्ली हमारे रास्ते में आ जाती है हम रुक जाते हैं। कई लोग तो बिल्ली को पालतू जानवर बनाकर पालते हैं फिर भी क्यों बिल्ली को अशुभ माना जाता है? क्या है इसके पीछे की वजह?
ऐसे कई सवाल आपके दिमाग में होंगे। आज इस लेख में हम आपको बिल्ली से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताएंगे।
नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है बिल्ली
नारद पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि घर में बिल्ली का बार बार आना किसी अशुभ घटना की ओर संकेत करता है। इसके अलावा वह घर में सकारात्मक ऊर्जा का नाश कर नकारात्मकता लाती है। ये भी कहा जाता है कि बिल्ली के पैर की धूल भी घर के अंदर अशुभ है।
राहु की सवारी होती है बिल्ली
बिल्ली को राहु की सवारी माना जाता है और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु एक अशुभ ग्रह है। जो भी जातक इस ग्रह से पीड़ित होता है वह हमेशा परेशान रहता है। साथ ही इसके प्रभाव से व्यक्ति को चोट या अन्य कोई रोग भी हो सकता है। इसलिए अगर रास्ते में बिल्ली आ जाए तो इसका मतलब होता है कि हमें कोई नुकसान होने वाला है। ऐसा भी मानना है कि बिल्ली की छठी इंद्री विकसित होती है इसलिए उसे भविष्य की जानकारी पहले ही हो जाती है।

कहते है अगर काली बिल्ली बायीं ओर से आकर रास्ता काटे और दायीं ओर चली जाए तब और भी अशुभ होता है। ऐसा मानना है कि बिल्ली अपनी नकारात्मक ऊर्जा उस रास्ते पर छोड़ जाती है और कोई अनहोनी हो जाती है।

जब बिल्ली रोती है
कुत्ते की तरह बिल्ली का भी रोना अशुभ माना जाता है। इनके रोने का मतलब किसी अनहोनी का संकेत है। कहते हैं अगर घर के आस पास बिल्ली के रोने की आवाज़ सुनाई दे तो घर में किसी की मौत होती है या फिर कोई और अप्रिय घटना घटती है।

दो बिल्लियों का आपस में झगड़ना
बिल्लियों का आपस में झगड़ना दुख: और दरिद्रता लाता है। ऐसा मानना है कि यदि किसी के घर में दो बिल्लियां आपस में झगड़ रहीं हो तो उससे धन की हानि होती है। इतना ही नहीं घर में हर वक़्त कलह होता है जो परिवार की शान्ति भंग कर देता है।

बिल्ली का चाटना
यदि आपके सोते समय बिल्ली आकर आपका माथा चाट ले तो आप कोट कचहरी के मामले में फँस सकते हैं। इतना ही नहीं बिल्ली अगर आपके पैर चाटे तो आपको कोई रोग हो सकता है आपके सिर के ऊपर से बिल्ली कूद जाए तो आप पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है।

काली शक्ति का प्रतीक
कहते हैं तंत्र मंत्र करने वालों के लिए बिल्ली बहुत शुभ होती है। वे इसे काली शक्तियों का प्रतीक मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं। ऐसा भी मानना है कि अगर खाना खाते वक़्त बिल्ली दिख जाए तो आपको कोई कष्ट हो सकता है या फिर किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जब पालतू बिल्ली भाग जाए
जिस घर में बिल्ली को पालतू जानवर की तरह पाला जाता है उस घर में अगर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उनकी पालतू बिल्ली भाग जाती है। क्योंकि उसे पहले से ही आने वाले खतरे का आभास हो जाता है।

बिल्लियों से आने वाली समस्या का समाधान
अगर लगातार आपके घर में बिल्लियां आ रही हैं तो इस बात को नज़रअंदाज़ न करें इसे गम्भीरता से लें क्योंकि यह किसी बड़े खतरे का इशारा है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर कोई मुसीबत ना आए तो घर में सत्यनारायण भगवान की कथा कराएं अथवा कोई हवन या अनुष्ठान करवाएं।

दीपावली पर बिल्ली का आगमन शुभ होता है
वैसे तो बिल्ली का प्रवेश घर में अशुभ माना जाता है लेकिन वर्ष में एक समय ऐसा भी होता है जब इसका घर के अंदर आना शुभ संकेत होता है। कहते हैं दीवाली की रात अगर बिल्ली घर में आ जाए तो इसका अर्थ होता है आपके घर में लक्ष्मी, सुख और समृद्धि आने वाली है। इस दिन अगर ये आपके घर में बच्चे जन्म देती है तो भी यह अच्छा शगुन होता है।



Click it and Unblock the Notifications