Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
हर शुभ अवसर पर हम क्यूं करते हैं फूलों का प्रयोग?
हमारे देश में हम हर शुभ कार्यों में फूलों का इस्तेमाल करते हैं फिर चाहे वह कोई पूजा हो, घर को सजाना हो या शादी हो, हर शुभ अवसर पर फूलों का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है।
ईश्वर की भक्ति में हम फूलों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि इससे भगवान खुश होंगे और हमे आशीर्वाद देंगे। हर भगवान का अपना महत्व होता है, और उन पर चढ़ाने वाले फूलों का भी।
READ: क्या है स्वास्तिक का महत्व
गेंदा, गुड़हल और कमल के फूलों का हम पूजा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, माना जाता है कि फूलों की महक और रंगों से भगवान खुश होतें हैं और हमे आशीर्वाद देतें हैं जिससे हमारे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही फूलों की विशेषता का बारे में।

गेंदा
गेंदे की महक से कीड़े और मच्छर दूर रहते हैं, इसीलिए गेंदे के फूल से बने माला भगवान पर चढ़ाये जाते हैं। यही नहीं इससे घरों को भी सजाया जाता है।

गुड़हल
यह फूल भगवान गणेश और माँ काली पर चढ़ाया जाता है, और इसका औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि गुड़हल का फूल घर में सुख और संब्रद्धि लता है और दुशमनों को दूर रखता है।
READ: क्या है स्वास्तिक का महत्व
गुलाब
शोध से यह पता चला है कि गुलाब की महक से दिमाग शांत रहता है और तनाव और थकन को दूर रखने में मदद मिलती है। इसीलिए गुलाब की पत्तियां नयी शादीशुदा दंपति के बिस्तर पर भी डाले जातें हैं क्यों कि यह कामोत्तेजक भी होते हैं।

कमल
कमल का फूल भगवान विष्णु, ब्रह्मा और देवी लक्ष्मी और सरस्वती को अर्पित किया जाता है, क्योंकि यह सौंदर्य और पवित्रता का प्रतीक है। कमल के फूल की पंखुड़ियों का खिलना आत्मा के विस्तार को दर्शाता है।

चमेली
चमेली का फूल भगवान को चढ़ाने के साथ साथ कई अन्य चीज़ों में भी इस्तेमाल होता है। इसके गजरे बनते हैं जो औरतें अपने बालों में लगाती हैं। इसकी महक से हमारी तंत्रिकाओं को शांत मिलती है। साथ ही इनका प्रयोग इत्र बनाने में भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications