Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए, क्यों हिंदू धर्म में मंगलवार को नॉनवेज खाना माना जाता है पाप ?
क्या आपने कभी सोचा है कि मंगलवार के दिन मांसाहार भोजन का सेवन करने के लिए क्यों मना किया जाता है ?
हिंदू धर्म के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और इसलिए जो लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं उन्हें मांसाहार से दूर रहना चाहिए।
ऐसा नहीं है कि सिर्फ मंगलवार के ही दिन मांसाहार भोजन करने के लिए मना किया जाता है। गुरुवार और शनिवार के दिन को भी शास्त्रों में अत्यंत पवित्र बताया गया है इसलिए इन दिनों पर भी मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

सदियों से देवी-देवताओं को समर्पित सप्ताह के इन तीन दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपके परिवार, समाज और माता-पिता किस देवी-देवता को मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। जैसे कि अगर आप हनुमान जी की पूजा करते हैं या आपके परिवार का कोई सदस्य मंगलवार को व्रत रखता है तो आपको मंगलवार के दिन मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
आइए इसके बारे में और गहराई से जानने की कोशिश करते हैं।
नीचे सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार उन्हें समर्पित देवी-देवता के बारे में बताया गया है।

ये दिन है देवी देवताओं को समर्पित
रविवार : सूर्य भगवान, भगवान राम
सोमवार : चंद्र देव, भगवान शिव और भगवान गणेश
मंगलवार : हनुमान जी, अंगारहन (मंगल), मां दुर्गा, देवी काली, कार्तिकेय
बुधवार : बुध देव, भगवान विट्ठल, अंदल, अनंतचदमनाभा, अयप्पा
गुरुवार : बृहस्पति देव (गुरु), भगवान विष्णु, साईं बाबा
शुक्रवार : शुक्र देव, महालक्ष्मी
शनिवार : शनि देव, मां काली, भैरों बाबा

ये है मान्यता
किवदंती है भारतीय ब्राह्मण शुद्ध शाकाहार अपनाना चाहते थे और वे चाहते थे कि आम जन भी शुद्ध शाकाहार को अपनाएं लेकिन आम जनता को ये सुझाव पसंद नहीं आया।
अपनी इस इच्छा को मनवाने के लिए ब्राह्मणों ने देवताओं की तरह की कथाएं सुनाईं। तब आम जन ने चुना कि वो किस देवता की पूजा करेंगें। किसी ने हनुमान जी को चुना इसलिए वे मंगलवार के दिन मांसाहार नहीं खाते तो किसी ने भगवान शिव को चुना जिस कारण वे सोमवार के दिन मांसाहार से दूर रहते हैं। आज भारत में सप्ताह के किसी भी दिन मांसाहार को वर्जित करने की शुरुआत यहीं से हुई थी।

एक अन्य कथा..
अन्य कथा के अनुसार लोग स्वयं पर नियंत्रण पाना चाहते थे और खुद को नियंत्रित करने के लिए लोगों ने मांसाहार खाने के दिनों को सीमित कर दिया। लोगों ने दिनों को देवी-देवताओं से जोड़कर उन्हें पवित्र बना दिया और इस तरह इन दिनों पर मांसाहार को सेवन वर्जित हो गया।
इस प्रचलन को लेकर एक और सिद्धांत ये है कि सभी लोग अलग-अलग देवी-देवताओं का पूजन करते हैं और वे अपने ईष्ट को सर्वोपरि साबित करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने ईष्ट देव को सर्वोपरि सिद्ध करने के लिए सप्ताह का एक विशेष दिन बना दिया। भारत में इन दिनों को मांसाहार मुक्त दिन बना दिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
