Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
सफलता पाने के लिए गणेश जी के इन 6 स्वरूपों की करें पूजा
धर्म शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के सातों दिन विभिन्न स्वामी और गुरुओं को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इसलिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है।
तंत्र शास्त्र के अनुसार निजी जीवन और करियर में सफलता पाने के लिए गणेश जी के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है।

बुधवार के दिन उनके किसी भी एक रूप की पूजा करने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। भगवान गणेश के पूजन से सुख की प्राप्ति भी होती है।


सफेद गणेश
सफेद रंग के गणेश जी की मूर्ति को एक विशेष पेड़ की जड से बनाया जाता है। धार्मिक रूप से इस पेड़ का काफी महत्व है। इसे गणपति श्वेतर्क कहा जाता है। घर में गणेश जी की इस मूर्ति को रखने और विधि-विधान पूर्वक इसकी पूजा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

मूंगा गणेश
मूंगा गणेश की विधिपूर्वक पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है। इस रूप में गणेश जी की पूजा करने से शत्रु परास्त होते हैं।

पन्ना गणेश
गणेश जी का ये स्वरूप छात्रों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक क्रिया के अनुसार पन्ना गणेश का पूजन करने से यश की प्राप्ति होती है।

सिल्वर गणेश
धन लाभ की कामना रखने वाले लोगों को सिल्वर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। अगर आपको धन की कामना है और आप धन प्राप्ति एवं लाभ चाहते हैं तो आपको रीति अनुसार गणेश जी के इस रूप की पूजा करनी चाहिए।

चंदन गणेश
पारिवारिक क्लेश को खत्म करता है चंदन गणेश। चंदन गणेश की पूजा करने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते में प्रगाढ़ता आती है और परिवार में सुखमय माहौल रहता है।

पारद गणेश
पारद गणेश जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और घर-परिवार में खुशियां आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications